☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नेशनल हाईवे पर नहीं थम रही पशु तस्करी ,जानिए कहां और कैसे पकड़ाए 

नेशनल हाईवे पर नहीं थम रही पशु तस्करी ,जानिए कहां और कैसे पकड़ाए 

धनबाद(DHANBAD): धनबाद होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर गोवंश की तस्करी नहीं थम रही है. पुलिस जिस दिन भी सड़क पर जांच को निकल जाती है, किसी न किसी थाना क्षेत्र में वाहनों पर लदे  गोवंश मिल ही जाते है.  गोवंश तस्करों के आगे पूरा सिस्टम फेल दिख रहा है. सोमवार को  आधी रात के बाद पूर्वी टुंडी पुलिस ने मवेशियों से लदे 10 ट्रकों को पकड़ा.  तीन ड्राइवर तो  पकड़ लिए गए ,साथ में चल रहे एक दर्जन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया , लेकिन 7 ट्रकों के चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले.  सभी वाहनों में मवेशी ठूस ठूस  कर भरे गए थे. 

बिहार से लाए जाते हैं पशु और बांग्लादेश ले जाये जाते हैं  

मवेशी बिहार से लाए जा रहे थे और इसे कुमारधुबी  होकर बंगाल के रस्ते बांग्लादेश ले जाने  की तैयारी थी.  आपको बता दें कि नेशनल हाईवे पर गोवंश तस्करों का एक मजबूत और सशक्त सिंडिकेट काम करता है.  इस सिंडीकेट के लोग वाहनों के आगे पीछे पेट्रोलिंग करते है.  मवेशी लदे वाहनों के लिए पासिंग कोड भी गिरोह के लोग देते है.  उसको सुनते ही कई थानों की पुलिस तो वाहनों  को रोकती भी नहीं है.  

स्कॉर्पियो से भी तस्करी का हो चुका है खुलासा 

अभी हाल ही में मैथन इलाके में स्कॉर्पियो से मवेशी तस्करी का मामला सामने आया था. स्कॉर्पियो  में चार पशु लगे थे.  एक की मौत भी हो गई थी लेकिन उसके बाद भी उन पशुओं को स्कार्पियो चालक ले कर भाग रहे हे.  इसके पहले बरवड्डा  थाना क्षेत्र में डाक पार्सल लिखे कंटेनर में पशु लाद कर ले जाया जा रहा था.  यह सब पशु विहार से लाए जाते हैं और बंगाल के रास्ते बांग्लादेश पहुंचा दिए जाते है. 

Published at:18 Oct 2022 04:53 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.