✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिंग में लगा स्टीकर चमकते ही आप समझ जाएंगे पशु सामने है- वाहन स्लो कर लें

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:10:35 AM

धनबाद(DHANBAD): आमतौर पर साइकिल, ठेला या रिक्शा में हेड लाइट नहीं होती. धनबाद की सड़कों पर आवारा पशु सड़क पर घूमते रहते है. ऐसे में वाहन चालक उन्हें बचाने के चक्कर में खुद दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है. ऐसी घटनाओं में न केवल साइकिल सवार, ठेला चालक, आवारा पशुओं की मौत होती है, बल्कि मारने वालों को भी मौत के मुंह में जाना पड़ता है. जिस विभाग पर इन्हें सड़क हादसे से बचाने की जिम्मेवारी है, वह विभाग निश्चिंत बैठे है. ऐसे में आवारा पशु की सुरक्षा का बीड़ा अब गोविंदपुर लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने उठाया है.

 

लोगों का मिला सहयोग

लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश जायसवाल का कहना है कि एनएच पर रोज सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती है. अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं दूसरे को बचाने के लिए होती है. ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए साइकिल, ठेला के साथ-साथ आवारा पशुओं के सिंग पर रेडियम स्टीकर चिपका कर लोगों को बचाने की मुहिम शुरू की गई है. इस मुहिम में आम लोगों की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही. इस पहल को लोगों का सहयोग भी मिल रहा है.

रिपोर्ट: शामभवी सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.