✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इन्टर कास्ट प्रेम प्रसंग से नाराज ग्रामीणों ने युवती का पहले मुंडवाया सिर, फिर जूते-चप्पल की पहनाई माला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:36:54 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी गर्भूं टोली में एक प्रेम प्रसंग से गुस्साए समाज और परिजन ने युवती को सामाजिक दंड दिया. ग्रामीणों ने पहले तो युवती का सर मुंडवाया, फिर उसे जूते चप्पल की माला पहना कर सरेआम बेइज्जत किया. इतना ही नहीं गांव वालों ने युवती को दण्डित करते हुए उसकी पिटाई भी की. अब मामला थाना पहुंच चुका है, और पुलिस जांच कर रही है. 

पीड़िता ने किया घटना से इंकार

बाल मूढ़कर चूना का टीका के साथ जूता के माला पहनाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं जिस युवती के साथ यह घटना हुई उसने सामाजिक दंड से इंकार करते हुए पीड़िता ने कहा कि उसका हमेशा तबियत खराब रहता था और बाल मुंडन की मन्नत मांगी गई थी. जिसके चलते सिर से बाल का मुंडन कराया गया है. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. कोई भी व्यक्ति मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा है. लोगों ने और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने घटना का बात स्वीकार करते हुए इस तरह की सजा की निंदा की है. 

आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई थी युवती

वहीं घटना पर नाम उजागर नहीं करने के शर्त पर लोगों का कहना है लड़की अपने प्रेमी के घर में थी तभी अभिभावक समेत समाज  के लोग वहां पहुंचे और पंचों के समक्ष लिखा पढ़ी कर लड़की को जबरन प्रेमी के घर से घसीट कर लाया गया. वहीं प्रेमिका बालिक और प्रेमी नाबालिक बताया जा रहा है. वहीं लड़की के साथ प्रताड़ना की बात उसके पिता और गांव के लोग भी स्वीकार रहे है. लड़की की पहले पिटाई की गयी और जब लड़की अपनी जिद में अड़ी तो उसका सिर मूंडन कर दिया गया और साथ में चूना का टीका लगाते हुए जूता चप्पल का माला पहनाया गया.

चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से पिछले चार वर्षो से चल रहा था. लेकिन युवक लोहरा समाज और लड़की सरना समाज का होने के कारण युवती के परिजन और समाज को यह पसंद नहीं था. वही लड़का नाबालिक भी बताया जा रहा है. फिलहाल पूरे मामले में कुड़ू थाना में किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. कुड़ू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं परिजनों ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि युवती से गलती हुई थी. इस प्रकार का दंड नहीं देना चाहिए, साथ ही हल्का मारपीट होने की बात स्वीकार की गई. मामले को लेकर अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से स्थानीय लोग और परिजन मामले पर बात कर रहे हैं, उससे घटना को इंकार भी नहीं किया जा सकता है.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.