✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में सड़क हादसे के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण,पुलिस के साथ झड़प, लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 7:58:08 PM

गढ़वा(GARHWA): जिले के शहर थाना क्षेत्र के महूलिया गाँव में देर शाम शांति पूर्ण प्रदर्शन उग्र हो गया. और पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई. ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठी चार्ज किया और हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर बितर किया. ग्रामीण दो युवकी की सड़क हादसे में मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर  प्रदर्शन कर रहे थे.      

शहर थाना क्षेत्र के महूलिया गांव में गुरुवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. देखते ही देखते यह प्रदर्शन उग्र हो गया और ग्रामीणों व पुलिस के बीच भीषण झड़प शुरू हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.  जवाब में पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख लाठीचार्ज करना पड़ा.  हालात और बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई.  ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ किया है.  

घटना के बाद पूरे महूलिया गांव और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए  अतिरिक्त बल भी लगाया गया है.

बताया जा रहा है कि ग्रामीण मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और प्रशासनिक सहायता की मांग कर रहे थे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. एसडीपीओ और एसडीएम ने बताया की कल रात दुर्घटना मे दो युवको की मौत हुई थी उसी के मुआवजा के लिए लोगो ने सड़क जाम किया था पुलिस जाम हटाने गई तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया.  जिसके बाद पुलिस लाठीचार्ज किया और बचाव के लिए हवाई फायरिंग की कुछ लोगो को हिरासत मे लिया गया है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार  

Tags:Garhwa NewsGarhwa UpdateGarhwa BreakingJharkhand NewsRanchiMahulia VillageMahulia BreakingGarhwa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.