✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

री-लॉटरी के फैसले पर नाराज़ दुकानदार ने वेंडर मार्केट में जड़ा ताला, दो गुटों में बंटे दुकानदार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 11, 2026, 4:37:42 PM

रांची (RANCHI): कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में बुधवार को नगर निगम की री-लॉटरी के फैसले के विरोध में बाजार पूरी तरह बंद रहा. री-लॉटरी की घोषणा के बाद दुकानदारों के बीच मतभेद गहरा गए हैं और बाजार दो गुटों में बंट गया है. एक पक्ष इस निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसका विरोध कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष नगर निगम के फैसले को नियमसम्मत ठहरा रहा है.

विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना है कि वर्ष 2019 में उन्हें लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की गई थीं और तय अवधि पूरी होने के बाद दुकानों का नवीनीकरण किया जाना चाहिए था. उनका आरोप है कि रिन्यूअल की प्रक्रिया अपनाने के बजाय अचानक री-लॉटरी का निर्णय लेकर उन्हें असमंजस की स्थिति में डाल दिया गया है. इससे कई दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है.

दूसरी ओर, नगर निगम का कहना है कि 31 जनवरी 2026 को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया था. निगम अधिकारियों के मुताबिक, 7 जनवरी को प्रशासक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तीन वर्ष की अवधि पूरी होने पर दुकानों का पुनः लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा. एकरारनामा की शर्तों के अनुसार सरकारी नियमों का पालन अनिवार्य है.

विरोधी गुट ने निगम अधिकारियों पर कुछ दुकानदारों के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया है. फिलहाल बाजार में तनाव का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Tags:ranchivendor marketvendor market ranchiranchi updatelatest newsnews updatelatest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.