☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फेल होने से नाराज आदिवासी छात्रों ने शिक्षकों के साथ कैसा किया सलूक, पढ़िए पूरी खबर

फेल होने से नाराज आदिवासी छात्रों ने शिक्षकों के साथ कैसा किया सलूक, पढ़िए पूरी खबर

दुमका ( DUMKA) -  जिले के  गोपीकांदर अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के कक्षा 9 वीं की 11 छात्रों के फेल होने से छात्र काफी नाराज हो गए. जिसके बाद नाराज छात्रों ने सहायक शिक्षक कुमार सुमन और लिपिक सोनेराम चौड़े को आम के पेड़ से बांध दिया और फिर मारपीट की. हालांकि कुछ देर के बाद ही दोनों को खोल दिया गया,  घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बीडीओ अनन्त कुमार झा, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता,  बीईईओ सुरेंद्र हेम्ब्रम विद्यालय पहुँच गए और मामले की जांच शुरु कर दी.  तीनों पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव प्रसाद केशरी, बीरेंद्र सिंह, कुमार सुमन , लक्ष्मी सोरेन, अनुउमा मरांडी और प्रेम प्रकाश मुर्मू से बारी-बारी से पूछताछ की. पूछताछ के बाद छात्रों के छात्रावास में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान तीन की-पैड और 10 एंड्रॉइड मोबाइल  छात्रों के पास से बरामद किया गया है। जाँच टीम ने छात्रों को दी जाने वाली खाना की भी जांच की जिसमे पूरी गड़बड़ी पाई गई.

 प्रैक्टिकल में फेल होने से छात्र हुए नाराज

कक्षा 9वीं छात्रों ने बताया 36 छात्रों ने 9वीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी. बीते शनिवार को रिजल्ट आया. जिसमे 11 छात्रों का दो विषयों में डी ग्रेड आया. छात्रों ने मामले को लेकर सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य रामदेव प्रसाद केशरी से मिले उन्होंने बताया कि पूर्व में कुमार सुमन प्राचार्य थे, उन्होंने नम्बर दिया है. हम नहीं जानते है. छात्र कुमार सुमन से मिलकर प्रेक्टिकल विषय का नम्बर दिखाने की मांग कि जिसमें कुमार सुमन ने साफ मना कर दिया, जिसके बाद छात्र लिपिक सोनेराम चौड़े से मिले उन्होंने भी कोई भी कागजात दिखाने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना आपा खो दिया और कुमार सुमन के साथ हाथपाई करते हुए, उन्हें विद्यालय परिसर में आम के पेड़ में बांधकर मारपीट की. लिपिक सोनेराम चौड़े से भी कुर्सी से मारपीट की, जिसमे कुर्सी टूट गई. कुमार सुमन ने गोपीकांदर सीएचसी पहुंचकर अपना इलाज कराया है. विद्यालय में कुमार सुमन तत्काल सहायक शिक्षक में कार्यरत है.

 

शिक्षक कुमार सुमन पर गंभीर आरोप

यहां आपको बता दें कि 5 अप्रेल 2022 को तत्कालीन विद्यालय के प्राचार्य कुमार सुमन को प्राचार्य के पद से हटा दिया गया था. कुमार सुमन के खिलाफ विद्यालय के छात्रों ने जातिसूचक गाली-गलौज और सही समय पर भोजन नहीं देने का आरोप लगाते हुए गोपीकांदर थाना को एक आवेदन सौंपा था. कुमार सुमन के खिलाफ थाना में 504 आईपीसी एवं 3 (1) (r) (s) एसटी/एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था.

रिपोर्ट – पंचम झा, दुमका

Published at: 30 Aug 2022 02:26 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.