✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संतान न होने से नाराज पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, रात भर लाश के साथ सोया, जानिए फिर आगे क्या हुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:51:14 PM

खूंटी (Khunti):-इंसान कब हैवान बन जाए और ऐसा काम कर दे जिससे इंसानियत भी शर्मा जाए, तो इसे आप क्या कहेंगे. ऐसा ही कुछ हुआ झारखंड के खूंटी जिले में, जहां एक दरिंदे पति ने अपनी पत्नी को इसलिए काट डाला क्योंकि कोई संतान नहीं हो रही थी . उसने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी . यह खौफनाक घटना खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के जेपनो गांव की है.

लाश के साथ रात भर सोया

इस दिल दहला देने वाली वारदात में वहशी पति कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद, उसकी लाश के साथ रातभर सोया. सुबह उसने गांव में अफवाह फैला दी की, अज्ञात लोगों ने हमला कर उसकी पत्नी की हतया कर दी है. अपनी करतूत को छुपाने के लिए उसने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी. पुलिस छानबीन के बाद यह शक गहरने लगा कि उसकी पति की भूमिका है. तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की , तो उसने आखिरकार हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया.  

संतान नहीं होने के चलते हत्या

हत्यारे का नाम दोरमा मुंडा बताया जा रहा है. उसने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी के कई साल हो चुके थे . इसके बाद भी कोई संतान नहीं थी. इसके लिए वह अपनी पत्नी बिरंग देवी को इसके लिए जिम्मेदार मानता था . इस वजह से उसने साजिश रचकर उसकी हत्या कुल्हाड़ी से कर दी.

दूसरी शादी करना चाहता था पति

पुलिस को दिए बयान में पति दोरमा मुंडा ने बताया कि वह दूसरी शादी करना चाहता था. एफआईआर में जो बाते बतायी गई, उसमे लिखा गया था कि गांव के कई लोग उसकी पत्नी को डायन होने के आरोप लगाते थे. हालांकि, पुलिस ने आऱोपी के निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को पास के जंगल से बरामद कर ली है. दोरमा मुंडा  हत्या का आरोप जेल में भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है , आखिर हत्या की असली वजह क्या है.

Tags:cut his wifeslept with the dead bodycut his wife with an axedead bodykhunti newswife murderd in khuntikhunti husband cut wifekhunti policethe newspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.