✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में वक्फ बिल के खिलाफ सड़क पर दिखा आक्रोश,पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर हुए शामिल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:37:56 AM

गढ़वा(GARHWA): गढ़वा जिला मुख्यालय में शनिवार को वक्फ संशोधन बिल के विरोध में एक बड़ा आंदोलन देखने को मिला.  अल्पसंख्यक अधिकार मंच के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और मौन जुलूस निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भी भाग लिया और समुदाय के साथ कदम से कदम मिलाकर विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारी माझीयाओ मोड़ से टाउन हॉल मैदान तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया. सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया और वक्फ संपत्तियों से जुड़े अधिकारों में कटौती को लेकर नाराजगी जाहिर की.

इस दौरान पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर मुस्लिम समाज का ऐतिहासिक और धार्मिक अधिकार है और उसमें किसी तरह का हस्तक्षेप संविधान के खिलाफ है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर यह बिल वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. वहीं, मौन जुलूस और सभा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि शांति बनी रहे. जिला प्रशासन की ओर से भी इस पर नजर रखी गई और फिलहाल किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटगढ़वागढ़वा न्यूजगढ़वा जिला मुख्यालयवक्फ बिलआक्रोशपूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुरवक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शनजंसभामुस्लिम समुदायसंविधानभारतीय संविधानJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateGarhwaGarhwa NewsGarhwa District HeadquartersWaqf BillOutrageFormer Minister Mithlesh ThakurProtest against Waqf BillPublic MeetingMuslim CommunityConstitutionIndian Constitution

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.