✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फर्जी बैंक कर्मी पर टूटा महिलाओं का गुस्सा, सरेराह कर दी पिटाई

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:53:22 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में सरेराह दो महिलाओं ने एक फर्जी बैंक कर्मी की पिटाई कर दी. यह मामला साकची थाना क्षेत्र का है. युवक पर फर्जी बैंक कर्मी बन लोगों से बैंक खाता खुलवाने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है. युवक को पिटता देख, मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस पहुंची और युवक को महिलाओं के आक्रोश से बचाते हुए थाने ले गई.

यह भी पढ़ें:

बेटियां अपनी काबिलियत से आगे बढ़ती हैं तो साजिश के तहत उसकी ह'त्या कर दी जाती है: आरती कुजूर

क्या है मामला

आरोपी युवक का परदा तब फाश हुआ, जब दो महिलाओं ने सड़क के बीच युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार युवक राहुल साकची थाना क्षेत्र के सभी छोटे दुकानदार और ठेले वालों को अपना निशाना बनाता था. वह इन लोगों को बैंक में नौकरी दिलवाने का झासा देकर अलग-अलग बैंक में खाता खुलवाने को कहता था. जिसके बाद उनसे नया एटीम कॉड लेकर खुद ही पीन कोड बनाता. उन खातों से पैसों के ट्रैन्सैक्शन भी करता था. लेकिन नौकरी किसी को नहीं दिलवाता. जिससे परेशान होकर इन महिलाओं ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी. हालांकि पुलिस समय पर मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.