✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, बाइक सवार मामा भांजा की हुई मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:41:37 AM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बुढ़वाडंगाल गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा श्रीजल मरांडी और भांजा सूरज हेम्ब्रम की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना मंगलवार की रात की है. सूरज जरमुंडी के बभन पहाड़ी और श्रीजल मसलिया के रस्ताडंगाल का रहने वाला था. बुधवार को जरमुंडी थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया.

जानकारी के अनुसार श्रीजल कल शाम को बुढ़वाडंगाल स्थित अपना ससुराल जाने वाला था. उससे मिलने के लिए भांजा घर आया था. मामा के कहने पर भांजा भी साथ में ससुराल जाने के लिए तैयार हो गया. जरमुंडी के बुढ़वाडंगाल गांव से पहले अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. काफी देर तक दोनों स्थल पर ही पड़े रहे. स्थानीय लोगों की सूचना पर जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और मामा भांजा का शव देख कर रो पड़े. जिसके बाद आज बुधवार को पुलिस ने दोनों शव को दुमका के पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newsbreaking newsjharkhandjharkhand ka newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newstop newsranchi newsjharkhandi newsnewsjharkhand morning news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.