☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे बुजुर्ग से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई, पत्नी की इलाज के लिए निकाले थे पैसे

बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे बुजुर्ग से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई, पत्नी की इलाज के लिए निकाले थे पैसे

टीएनपी डेस्क:  बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे बुजुर्ग से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपए की छिनतई कर दी. इस घटना को बाइक से से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया.

यह है पूरा मामला 

आपको बताते चलें कि पलामू जिले के शहर थाना के पास लालकोठा के समीप से बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने 62 वर्षीय मधुसूदन नारायण पांडेय से डेढ़ लाख रुपए की छिनतई कर ली. इस घटना के बाद जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के पुलिस लाइन रोड में शांतिपुरी निवासी मधुसूदन नारायण पांडेय ने शहर थाना में प्राथमिकी कराई है. शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मधुसूदन नारायण पांडेय डेढ़ लाख रुपए की छिनतई संबंधी आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है.
भुक्तभोगी मधुसूदन नारायण पांडेय ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे एसबीआई की मेदिनीनगर बाजार ब्रांच से 1.50 लाख रुपये निकासी कर घर लौट रहे थे. मेन रोड में लालकोठा के समीप मुख्य सड़क पर जैसे ही पहुंचे, छहमुहान की ओर से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और हाथ से पैसे वाला बैग झपटकर फरार हो गए. मधुसूदन नारायण पांडेय कुछ समझ पाते तबतक अपराधी हॉस्पिटल चौक की ओर भाग निकले. वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए रुपये निकाले थे. इधर, पुलिस का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Published at:25 Feb 2025 12:09 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsPalamu newsPalamu policeCrime newsबुजुर्ग से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपए की छिनतई
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.