✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पतरातू में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत,  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:15:14 AM

टीएनपी डेस्क: पतरातू थाना के खैरा मांझी द्वार से लगभग आधा किलोमीटर दूर शनिवार को तालाब में डूबने से ईंट भट्टा में काम करने वाला एक वृद्ध व्यक्ति मोती बिन्द की मौत हो गई. घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि लगभग 75  वर्षीय मोती बिन्द अकेले ईंट के नजदीक एक तालाब में नहाने के लिए गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया कि मोती ज़डरी विद्या टोला के अमाया चौकी गांव, थाना खिदरसराय,जिला गया का रहने वाला था. 
वह पतरातू क्षेत्र में रहकर एक ईंट भट्ठा में काम करता था.

इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार को मोती तालाब में नहाने के लिए गया था. इसी दौरान तालाब में उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इधर सूचना पाकर पतरातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बाबत जानकारी ली. साथ ही मोती के परिजनों से बातचीत की. बताया गया कि मृतक मोती दूसरे भट्ठा में काम करता था और उसका बेटा अखिलेश दूसरे ईंट भट्ठा में काम करता था. वहीं होली के दिन मोती की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Tags:Jharkhand newsPatratu newsold man diedCrime newsPatratu police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.