✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: 5 मई को मनाया जाएगा सेंदरा पर्व, दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने की घोषणा

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:36:10 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR ):दलमा बुरु सेंदरा समिति की एक अहम बैठक परसुडीह स्थित गदरा गांव दलमा राजा राकेश हेंब्रम के घर पर हुई. बता दे पारंपरिक ढोल नगाड़े के साथ इस बैठक की शुरुआत हुई. बैठक में दलमा राजा राकेश हेंब्रम के अलावा गांव के प्रधान माझी बाबा बैठक में उपस्थित हुए. पारंपरिक वन देवी देवताओं की पूजा कर सेंदरा पर्व की तिथि की घोषणा की गई है. बैठक में तय किया गया कि इस बार सेंदरा पर्व 5 मई को मनाया जाएगा. दलमा राजा राकेश हेब्रम ने कहा कि वर्षों पुरानी हमारी यह परंपरा है ,और पूजा पाठ के साथ इसकी शुरुआत होती है. उन्होंने बताया कि हम लोगों ने खजूर के पत्ते दे कर लोगों को निमंत्रण दिया है.

ओडिशा बंगाल और झारखंड के सेंदरा वीर दलमा में करेंगे शिकार

इस सेंदरा पर्व में ओड़िशा बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों से सेंदरा वीर दलमा की पहाड़ी में चढ़ाई करेंगे और शिकार करेंगे.वही बैठक में राकेश हेंब्रम ने कहा यह परंपरा सेंदड़ा पर्व को बचाने के लिए, सरना धर्मकोड को बचाने के लिए जितने भी ग्राम प्रधान मुंडा मंकी मांझी बाबा सभी ग्राम वासी एकजुट होकर पर्व को बचाने के लिए उपस्थित होंगे. अगर एक जुट नहीं होंगे तो आदिवासी के इस पर्व को बचाना मुश्किल है. सरकार नहीं बचाएगी, इसे हम आदिवासी ही बचाएंगे. वही दलमा में बाघ होने के सवाल पर कहा कि हम लोगों ने अपने ग्राम देवता देवी देवताओं की शक्ति से देखा है की बाघ नहीं है. यह खाली अफवाह है और हम लोग का सेंदरा वीर दालम में चलेंगे अगर कोई घायल होता है ,तो समझा जा सकता है कि बाघ है. अगर नहीं घायल होते हैं तो समझिए केवल अफवाह है.

Tags:DalmaDalma buru sendra5 may sendraTodays newsJamshedpur NewsAdivasiAdivasi culture

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.