✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

20 साल बाद लौटी बिछड़ी मां, पति ने ठुकराया, बेटे ने कही ऐसी बात कि पसीज गया लोगों का दिल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 4:33:18 PM

धनबाद(DHANBAD): रिश्तों की कड़वाहट और प्रशासनिक संवेदना की एक ऐसी कहानी झारखंड के धनबाद से सामने आई है, जो किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. 20 साल पहले जो मां घर से लापता हो गई थी, आज वह केरल के एक सरकारी आश्रय गृह में मिलती है.एक तरफ जहां पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, वहीं बेटे ने मां को वापस लाने की गुहार लगाई है. पूर्वी टुंडी के अंचल अधिकारी की पहल अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

20 साल पहले अचानक लापता हो गई थी

आपको बताएं कि धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के चुरूरिया पंचायत स्थित कांशीटांड़ आदिवासी टोला की रहने वाली कबली देवी करीब 20 साल पहले अचानक लापता हो गई थी.परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतता गया और पति राजू मुर्मू उर्फ बुधु मुर्मू ने यह मान लिया कि अब वह वापस नहीं आएंगी उन्होंने दूसरी शादी कर नई जिंदगी शुरू कर दी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.करीब दो साल पहले जानकारी मिली कि कबली देवी केरल के एक सरकारी आश्रय गृह 'आशा भवन' में सुरक्षित है और पिछले 10 वर्षों से वहीं रह रही है केरल के आईबी इंस्पेक्टर शिवन मुनातिल ने जब झारखंड पुलिस से संपर्क किया, तो पूरा मामला धीरे-धीरे साफ होने लगा. धनसार थाना के जरिए यह सूचना गांव तक पहुंचाई गई, लेकिन पति ने उन्हें वापस लाने से साफ इनकार कर दिया.

पति का मन नहीं बदला इस कहानी का सबसे भावुक पहलू

जब यह मामला पूर्वी टुंडी के अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के पास पहुंचा, तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद पहल की. स्थानीय मुखिया कन्हाई चार के साथ वे राजू मुर्मू के घर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन पति का मन नहीं बदला इस कहानी का सबसे भावुक पहलू तब सामने आया जब कबली देवी का बेटा समर मुर्मू सामने आया.बचपन में मां से बिछड़ा बेटा आज जवान हो चुका है, लेकिन मां के लिए उसकी तड़प अब भी जिंदा है उसने प्रशासन से अपील की मेरी मां को वापस ले आइए, मैं उन्हें अपने साथ रखूंगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:JharkhandDhanbadFamily ReunionMissing CaseKerala Shelter HomeEmotional StoryHuman InterestSocial IssueAdministrative SensitivityViral News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.