✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मालगाड़ी की टक्कर से हाथी शावक की मौत, गुस्साए झुंड ने रोकी ट्रेन, कई ट्रेनें घंटों फंसीं

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 11:38:27 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर बीते देर शाम बड़ा हादसा हो गया. आमिलान और निद्रा स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी का एक शावक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी देर रात मौत हो गई. घटना चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के पास हुई.

शावक की मौत के बाद हाथियों का झुंड आक्रोशित होकर रेल पटरी पर ही डट गया, जिससे इस व्यस्त रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुआ गतिरोध आधी रात तक जारी रहा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशाल के सहारे हाथियों को ट्रैक से हटाने की कोशिश की, लेकिन झुंड लंबे समय तक हटने को तैयार नहीं हुआ. करीब साढ़े चार घंटे बाद रात 12 बजे के आसपास हाथियों को सुरक्षित हटाया गया, जिसके बाद 12:20 बजे अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी.

इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं. रांची–गरीब रथ एक्सप्रेस राय स्टेशन पर रुकी रही, जबकि टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस टोरी में खड़ी रही. पलामू एक्सप्रेस खलारी स्टेशन पर घंटों ठप रही. इसके अलावा जम्मूतवी एक्सप्रेस और हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस को बरकाकाना में रोका गया. सासाराम इंटरसिटी हेंदेगीर और रांची–बनारस एक्सप्रेस रामगढ़ कैंट में खड़ी रही.

ट्रेनों के अचानक रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. खासकर खलारी में खड़ी पलामू एक्सप्रेस के यात्रियों को तीन घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा. एसी कोच में एयर कंडीशनर बंद होने से घुटन की शिकायतें सामने आईं. पेंट्री कार नहीं होने से भोजन और पानी की समस्या भी हुई. रेलवे की ओर से स्पष्ट सूचना नहीं मिलने से यात्रियों की बेचैनी और बढ़ गई.

Tags:Latest newsbig newselephant newselephant diedelephant died on railway trakelephant died on railway trackrailway trackgarib rathvande bharatelephant calfelephant calf died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.