✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को हाईवा ने कुचला, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 11:07:12 AM

चतरा(CHATRA): चतरा जिले के हंटरगंज थाना गेट के ठीक सामने शनिवार को सड़क दुर्घटना वाली खबर सामने आई है जिससे आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई है.  दरअसल शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को एक अनियंत्रित अज्ञात हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया. हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और पूरे हंटरगंज इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय कांति देवी के रूप में हुई है. रोजाना की तरह वह शनिवार को भी सुबह के समय टहलने निकली थीं, तभी तेज रफ्तार काल बने वाहन ने उन्हें रौंद दिया. घटना से गुस्साए और आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत हंटरगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (NH 22) को पूरी तरह से जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

बताते चले, प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिया जाए और दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले दोषी हाईवा व उसके चालक को अविलंब गिरफ्तार किया जाए. घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने और शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया है. पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और हाईवे से जाम हटवाने की कोशिशों में जुटा है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

Tags:Chatra road accidentHunterganj highway accidentmorning walk deathelderly woman crushed truckNH 22 protest ChatraJharkhand hit and runKanti Devi Chatraangry villagers protestspeeding hyva accidentChatra police highway jam.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.