✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: आदिवासी छात्र की हत्या मामले के एक आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण,पढें कब का है मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:12:59 PM

दुमका(DUMKA: दुमका जिला के हंसडीहा थाना कांड संख्या 81/23 के नामजद आरोपी डाहरु यादव उर्फ मुकेश यादव ने पुलिस के बढ़ते दबिश को देखते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. हंसडीहा पुलिस द्वारा उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया.अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है.

आदिवासी छात्र की हत्या मामले के एक आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

आपको बता दे रविवार कि देर शाम दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव के समीप भीड़ ने एक किशोर को पीट पीट कर अधमरा कर दिया था. जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया. जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान हंसडीहा थाना के कुरमाहाट संथाली टोला निवासी 16 वर्षीय आनंद लाल सोरेन के रूप में हुई.

ये है पूरा मामला

सोमवार को आनंद का शव गांव पहुचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए.स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में सोमवार को हँसडीहा दुमका मुख्य मार्ग को हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप करीब पांच घंटे जाम रखा.लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.जाम हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. पुलिस द्वारा 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोशा दिए जाने पर जाम समाप्त हो पाया था.

पिट पिटकर की गई थी आनंद की हत्या

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के मड़गामा गांव से फुटबॉल मैच देखकर आनंद वापस अपने घर लौट रहा था. इसी बीच ठाड़ी गांव के समीप आनंद की बाइक के सामने अचानक एक पशु आ गया.बाइक के धक्के से मवेशी घायल हो गया.इतने में वहां मौजूद लोग आनंद व उसके अन्य दोस्तो के साथ मारपीट शुरू कर दी.घटना में आनंद गम्भीर रूप से घायल हो गया.वहीं घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आनंद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट- पंचम झा

Tags:An accused in the murder case of a tribal student surrendered in the courtread when the case is.murder casetribal studentsurrendered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.