✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद ढुलू महतो ने दिखाई हरी झंडी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 8:05:14 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद रेलवे स्टेशन पर पोत्तनूर–धनबाद  स्पेशल अमृत भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद ढुलू महतो अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. ट्रेन के धनबाद पहुंचने पर स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

यह विशेष ट्रेन पोत्तनूर (कोयंबत्तूर) से करीब 2199 किलोमीटर की दूरी तय कर धनबाद पहुंची. कार्यक्रम के दौरान सांसद ढुलू महतो ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना भी किया. अब यह ट्रेन 14 मार्च को दोपहर 2 बजे धनबाद से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 16 मार्च को सुबह 11:20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी.

रेलवे ने धनबाद और पोत्तनूर के बीच इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है, जो पूर्वी भारत और दक्षिण भारत को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी. यह ट्रेन बोकारो, रांची, राउरकेला, संबलपुर, टिटिलागढ़, रायगड़ा, विजयवाड़ा, काटपाड़ी, सलेम होते हुए कोयंबत्तूर तक जाएगी. फिलहाल इस ट्रेन का संचालन साप्ताहिक आधार पर किया जा रहा है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पोत्तनूर से धनबाद तक की यात्रा लगभग 45 घंटे 45 मिनट में पूरी होगी, जबकि धनबाद से पोत्तनूर तक का सफर करीब 45 घंटे 20 मिनट का होगा. इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 8 स्लीपर कोच, 11 जनरल कोच, 2 दिव्यांग अनुकूल कोच और एक पैंट्री कार की व्यवस्था की गई है.

इस नई रेल सेवा से विशेष रूप से उन हजारों प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत मिलेगी, जो कोयंबत्तूर और तिरुप्पुर जैसे औद्योगिक शहरों में काम करते हैं. पहले उन्हें घर लौटने के लिए कई ट्रेन बदलनी पड़ती थी और लंबा सफर करना पड़ता था. अब इस सीधी रेल सेवा के शुरू होने से झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को सस्ती, सीधी और अधिक सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिल गया है.

रिपोर्ट- नीरज कुमार 

 

Tags:Amrit Bharat Express train will run from DhanbadMP Dhulu Mahato flagged offAmrit Bharat Express tAmrit Bharat Express trainDhanbadMP Dhulu Mahatdhanbad MP Dhulu MahatoAmrit Bharat Express train start

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.