☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अमित सिंह ह'त्याकांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी अनूप बंगाली को किया गिरफ्तार  

अमित सिंह ह'त्याकांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी अनूप बंगाली को किया गिरफ्तार  

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए अमित सिंह उर्फ दारा की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मुख्य अपराधी बागबेड़ा लाल बिल्डिंग आनंदनगर के रहने वाले अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन समेत और दो कारतूस बरामद किया है. अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली के खिलाफ पहले से ही बिष्टुपुर थाना, बागबेड़ा थाना, जुगसलाई थाना, चांडिल रेल थाना समेत अन्य थाना क्षेत्रों में कुल 9 मुकदमा पहले से ही लंबित है.

गलती से लगी अमित को गोली

इस घटना में मुख्य शूटर अनूप बंगाली ही था. इसे पुरुलिया से गिरफ्तार किया गया. पिस्तौल को बर्मामाइंस से ही बरामद किया गया है. पकड़े गये अनूप बंगाली ने कहा कि अपने सहयोगी के साथ बर्मामाइंस स्थित बिनोद बाबा आश्रम के पास आरोपी अनूप शराब पी रहा था. वे लोग छोटू, सोनू और भाई सन्नी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद छोटू पासवान के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने के लिए गये हुए थे. बताया जाता है कि उस वक्त मौजूद छोटू को गोली मारने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी थी. लेकिन यह गोली अमित सिंह को जाकर लग गयी, जिसके बाद वह घायल हो गया. उसे घायल हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

 

Published at:13 Jul 2022 07:50 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.