✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में गरजे अमित शाह: बोले- 'विकास' की लंबी सूची लाया हूं, हेमंत भाई बताएं भ्रष्टाचार के अलावा क्या किया

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:33:05 PM

चाईबासा(CHAIBASA): भारत के गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह पहली बार कोल्हान की धरती चाईबासा पहूंचे और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज सिंहभूम सीट जीतने से विजय संकल्प महारैली में की. वहीं झारखंड में राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं. केंद्रीय गृहमंत्री का शुक्रवार को राज्‍य में आगमन हुआ था और शनिवार को चाईबासा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार का शंखनाद किया. उनके यहां आने से लोगों में गजब का उत्‍साह है. गृह मंत्री के पहुंचने के साथ ही भीड़ ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए.

गृहमंत्री अमित शाह ने “जय जोहार” कहकर शुरू किया संबोधन

कार्यक्रम में उपस्थित होने के साथ गृहमंत्री ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि जय जोहार, सभी वीर आदिवासी नेताओं और इस महान भूमि को मेरा सादर नमन. ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां चाईबासा में उपस्थित हूं. यहां के वीर जनजातीय नेताओं को मेरे गुजरात समेत पूरा देश सम्मान देता है.

उन्‍होंने कहा कि आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले सक्रिय हैं और हेमंत भाई, अपनी किसी जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं. अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए जो आप कर रहे हो, उसके लिए आपको माफी नहीं मिलेगी. हमने शिक्षा, रोड, विद्युत हर क्षेत्र में काम किया था लेकिन हमारे बाद आई सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया. इस राज्य का मुख्यमंत्री तो आदिवासी है, लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है.

आज झारखंड में जनजातीय महिलाओं से जबरदस्ती शादी कर उनकी जमीन को हड़पा जा रहा है. हेमंत जी, वोटबैंक का लालच जनजातीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता. झारखंड की जनता जाग चुकी है और अब ये अन्याय नहीं सहा जाएगा. यहां युवाओं और माताओं-बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है. खाद्यान, रोजगार और शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है. अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है, तो कुर्सी खाली कर दो. भाजपा झारखंड में नौकरी देने का काम कर देगी.

हमने आदिवासी कल्याण के लिए बजट को 86 हजार करोड़ रुपये किया है और 1 करोड़ आदिवासी भाइयों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है. मैं आज झारखंड के लोगों को कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, आने वाले कुछ ही दिनों में नक्सलवाद खत्म होगा और झारखंड में विकास के नए रास्ते खुलेंगे. मोदी जी द्वारा जो फंड आदिवासियों के विकास के लिए भेजा जा रहा है, उसको राज्य सरकार यूं लूट नहीं सकती. यहां जमीन हड़पने का जो घोर पाप हो रहा है उसकी हम निंदा करते हैं और भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करेगी.

अमित शाह ने आगे कहा कि मैं तो विकास कार्यों की एक लंबी सूची लाया हूं. लेकिन एक बार हेमंत भाई भी बता दें कि उन्होंने वोटबैंक की राजनीति और आदिवासियों के हितों की अनदेखी के अतिरिक्त क्या किया है? इस बार झारखंड की जनता परिवर्तन करने जा रही है और यहां की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलने जा रही है.

लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. केंद्रीय गृह मंत्री का जनजातीय पत्ता का टोपी, पत्ता का माला, प्रतीक चिन्ह समेत अन्य चीजें देकर स्वागत किया गया. उनके पहुंचने के साथ ही चारों से जय श्री राम के नारे लगने लगे. इसके बाद गृह मंत्री ने भारत माता की जय के साथ सभा को संबोधित किया. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार रघुवर दास के नेतृत्व में बनी, मूलभूत चीजें करते हुए 5 साल गुजर गए. आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है. बिचोलिया दलाल हावी है. उन्‍होंने उपस्थित लोगों से कहा कि 2024 में कोल्हान से एक कमल लेकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है.

हमने आदिवासियों की बेटी को महामहिम राष्‍ट्रपति बनाया: शाह

गृह मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 1932 के खतियान के आधार पर चाईबासा के लोगों को नौकरी मिलेगी क्या? उन्‍होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उग्रवाद को खत्म किया जा रहा है. नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है. आदिवासियों के सम्मान को बढ़ाते हुए आदिवासियों की बेटी द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर महामहिम द्रोपदी मुर्मू बनाया. इधर, हेमंत सोरेन ने डीएमएफटी फंड को एमपी एमएलए डीएमएफडी फंड बना दिया.

2024 के चुनावों में भाजपा को मिलेगी भारी मतों से जीत: शाह

अमित शाह ने कहा कि चाईबासा के लोगों का उत्साह देख कर लग रहा है 2024 के लोकसभा चुनावों में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड वोटों से विजयी होगी. अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ उन्‍होंने सभा को खत्म किया और फिर सेना के हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए निकल गए.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  

Tags:amit shah in jharkhandamit shah in chaibasaamit shah challenge hemant sorenjharkhand newsranchi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.