✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घूंघट की आड़ में कोर्ट पहुंची अमीषा पटेल, चेक बाउंस के मामले में फिल्म अभिनेत्री ने कोर्ट में किया सरेंडर

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:59:18 AM

रांची (RANCHI) :  बॉलीवुड फिल्म की अदाकार अमीषा पटेल आज रांची सिविल कोर्ट में सशरीर हाजिर हुई. रांची सिवील कोर्ट के सीनियर डिविजन जज डीएन शुक्ला की कोर्ट में उन्हों सरेंडर करना पड़ा. इसके बाद 10-10 हजार रुपए के दो बांड भरने के बाद उन्हों जमानत मिली. मिली जानकारी के मुताबिक अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया गया था. यह वारंट झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह की ओर अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी मामले में जारी किया गया था. लेकिन जारी समन पर फिल्म अभिनेत्री कोर्ट नहीं पहुंची. तो कोर्ट ने वारंट जारी किया था.

धोखाधड़ी का है आरोप

बता दें कि अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे. लेकिन राशि लेने के बाद फिल्म अभिनेत्री ने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपये ऐंठने का भी आरोप है. दोनों पक्षों के बीच हुए एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई. तो अजय ने पैसे वापस करने की मांग की. टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए. जो बाउंस हो गए.इसके बाद अजय सिंह ने मुकदमा किया था.

चेहरा ढंक कर पहुंची कोर्ट

बता दें कि  मीडिया से बचने के लिए उन्होंने अमिषा पटेल ने अपना चेहरा स्कार्फ से ढंक लिया था. लेकिन कोर्ट में पहुंचे ही उन्हें अपने चेहरे से पर्दा हटाना पड़ा. जैसे ही अमीषा पटेल कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुई तो अदालत ने उन्हें अपने चेहरे से स्कार्फ हटाने का निर्देश दिया. जिसके बाद उन्हें अपना चेहरा कोर्ट में दिखाना पड़ा.

 

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:Amisha Patelreached the courtunder the guise of a veilthe film actresssurrendered in the courtin the caseof check bounce

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.