रांची(RANCHI): जिले के मांडर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. इस व्यक्ति का नाम अमीन अंसारी है. इसने देसी कट्टा से खुद के सिर में गोली मारी है. जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई. शव के पास से ही देसी कट्टा बरामद हुआ है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस परिवार वालों से खुदकुशी के कारण जानने की कोशिश कर रही है पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि आखिर अमीन अंसारी के पास देसी कट्टा आया कहां से. पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक कारणों से अमीन अंसारी ने शायद खुदकुशी की हो पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.
रांची : अमीन ने की खुदकुशी, जानिए कारण, जांच में जुटी पुलिस

Published at:26 Nov 2022 10:30 AM (IST)
Tags:jharkhand newsranchi news updateyoung man committed suicideranchi policeranchi crime newsthe news postranchiranchi newsranchi crime newscrime in ranchicrimecrime newsranchi crimeranchi latest newsranchi policeranchi crime caseranchi news in hindijharkhand crime newsjharkhand crimeranchi news liveranchi news updateranchi breaking news