✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग तैयार: 107 अखाड़े, चप्पे-चप्पे पर CCTV, आज निकलेगा भव्य रामनवमी जुलूस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 1:49:50 PM

हजारीबाग(HAZARIBAGH):में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह अपने चरम पर है. शनिवार रात से शुरू होने वाला भव्य महाजुलूस रविवार तक शहर की सड़कों पर आस्था का विशाल स्वरूप देखने को मिलेगा. प्रशासन और आयोजन समितियों के समन्वय से पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. इस साल जुलूस में 107 अखाड़ों की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और धार्मिक प्रसंगों को जीवंत प्रस्तुत किया जाएगा. बेहतर झांकियों को सम्मानित करने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिभागियों में खासा उत्साह है.

जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूरे रूट पर 143 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसके अलावा 50 ऊंची इमारतों पर 100 जवान नाइट विजन दूरबीन के साथ निगरानी करेंगे. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह  के नेतृत्व में प्रशासन ने 10 प्रमुख स्थानों पर मंच बनाए हैं, जहां डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

जुलूस के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है और झांकियों के वाहनों में जीपीएस  सिस्टम लगाया गया है, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सके. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गई है. जुलूस मार्ग पर 20 मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जबकि 10 एंबुलेंस और 10 बाइक एंबुलेंस तैनात रहेंगी. इसके अलावा 51 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष ड्यूटी रोस्टर लागू किया गया है. साथ ही पेयजल, मोबाइल शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

Tags:HazaribaghHazaribagh Ram NavamiRam Navami Hazaribagh security arrangements107 akharas Ram NavamiCCTV security Ram Navami processionCCTV security

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.