✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बासुकीनाथ में मारा गया अमरनाथ, बोल बम के नारों के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:22:45 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के बासुकिनाथ स्थित नंदी चौक के समीप गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गोलीबारी की यह घटना जरमुंडी थाना से महज 50 मीटर दूर घटी. मृतक की पहचान जमशेदपुर के गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के रूप में हुई. 
जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह अपने परिजनों के साथ पूजा अर्चना करने बासुकीनाथ धाम आया था. पूजा अर्चना के बाद गुरुवार की रात जरमुंडी थाना के समीप टेंट सिटी में परिजनों के साथ ठहरा था. रात 11 बजे के करीब अमरनाथ सिंह अपने एक मित्र और भतीजा के साथ चाय पीने नंदी चौक पहुचा था. चाय दुकान पर वह बैठा था कि 3 की संख्या में पहुचे अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी कार से देवघर की तरफ भाग गया. मुख्य मार्ग पर कुछ दूर जाने के बाद अपराधी नावाडीह के समीप मार्ग बदल दिया. रास्ते मे पिस्टल, खोखा और गोली का झोला फेंक दिया. 

जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी था अमरनाथ सिंह 

गोली की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुचीं और घायल अवस्था मे अमरनाथ सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. हत्या की सूचना पर एसपी अम्बर लकड़ा बासुकीनाथ पहुचे. घटना की जानकारी ली. पूरे मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. मृतक की पहचान जमशेदपुर के मांनगो निवासी गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है. उसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज है. वह जेल भी जा चुका था. 

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हुआ सवाल 

अपराधी श्रद्धालु के वेश में पहुचा था. 3 कि संख्या में गाड़ी से उतरे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों की संख्या अधिक रही हो. गोलीबारी और हत्या की इस घटना ने बासुकीनाथ धाम स्थित राजकीय श्रावणी मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. क्योंकि मेला के मद्देनजर प्रसासनिक स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे किए जाते है. जिला ही नहीं, राज्य के अन्य जिलों से भी सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मेला को लेकर की जाती है. चप्पे चप्पे पर तीसरी आंखें यानी सीसीटीवी लगाया जाता है. उसके बाबजूद अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाए तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना लाजमी है. 

नए पुलिस कप्तान के लिए बनी चुनोती

 राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से दुमका के एसपी का तबादला किया गया है. पीतांबर सिंह खरवार को दुमका का नया एसपी बनाया गया है. आज एसपी के दुमका में योगदान देने की संभावना है. योगदान के पूर्व ही अपराधियों ने नए एसपी के समक्ष चुनौती पेश की है. घटना का अनुसंधान और अपराधियों की गिरफ्तारी नए पुलिस कप्तान के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी. 

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:jharkhanddumkafiring in basukinathbullets crackle amid slogans of Bol Bamcrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.