✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झुमरी तिलैया में आज फिल्म अमर अकबर एंथनी की क्यों हो रही चर्चा, जानिये इसकी वजह

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:47:04 AM

कोडरमा(KODERMA): झुमरी तिलैया शहर में आज हर किसी की जबान पर फिल्म अमर अकबर एंथनी की ही चर्चा रही. इसकी वजह बनी है, एक निजी अस्पताल की सुखद घटना. दरअसल शहर के उजाला कॉम्प्लेक्स में जूता दुकान के संचालक मोहम्मद निसार ने अपनी गर्भवती पत्नी को भर्ती कराया था. उन्होंने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया है. इस खबर ने घर-परिवार में खुशियों की किलकारियों को गुंजाया ही, शहर में भी चर्चा का विषय बना दिया. सभी इन बच्चों को अमर, अकबर और एंथनी कहने लगे.

2020 में हुई थी शादी

झलपो निवासी निसार ने बताया कि वर्ष 2020 में फिरदौस सबा से उनकी शादी हुई थी. प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी पत्नी को होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. जहां महिला चिकित्सक डॉ. रचना गुप्ता ने सिजेरियन के माध्यम से महिला का डिलीवरी कराया. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. 2 बच्चों का वजन 2-2 किलो है, जबकि एक बच्चे का वजन 1 किलो 7 सौ ग्राम के आसपास है.

तीनों शिशु हैं लड़का

तीनों शिशु पुत्र हैं. जन्म के बाद तीनों बच्चों को जिले के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार पंडित के महावीर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है. उन्होंने बताया कि जन्म के बाद जब बच्चों को हॉस्पिटल में लाया गया था. तब बच्चे काफी कमजोर थे. इलाज और बेहतर देखभाल के बाद बच्चों की स्थिति अब बिल्कुल ठीक हैं. एक-दो दिन में बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. वंहीं बच्चों को देखने और उनके परिजनों से मिलने समाजसेवी विशाल भदानी भारतीय और प्रोफ़ेसर राखी भदानी महावीर चिल्ड्रन हॉस्पिटल पहुंचे और हाल चाल जाना.

रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया(कोडरमा)   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.