✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बहुचर्चित अमन सिंह हत्याकांड: सीआईडी ने आशीष रंजन को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए तीन के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:15:18 AM

धनबाद(DHANBAD): 3 दिसंबर को धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद धनबाद से लेकर रांची तक का प्रशासन हिल गया था. कई स्तर पर इस घटना की जांच हुई. फिर पूरे मामले को सीआईडी ने टेकओवर कर लिया. सीआईडी ने सनसनीखेज इस हत्या मामले में 2 मार्च को रांची के सत्र न्यायालय में चार्ज शीट दायर कर दिया है. चार्ज शीट में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी रितेश यादव उर्फ सुंदर  महतो ,कतरास के रहने वाले विकास कुमार उर्फ विकास बजरंगी और कुस्तौर का रहने वाले सतीश साव ऊर्फ गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है.

आशीष रंजन उर्फ छोटू अमन सिंह की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता

आरोप पत्र में अमन सिंह के करीबी रहे फरार चल रहे आशीष रंजन उर्फ छोटू को अमन सिंह की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. सीआईडी  की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि हीरापुर धनबाद के रहने वाले आशीष रंजन ने ही यूपी के रहने वाले रितेश यादव को धनबाद बुलाया था. उसी के इशारे पर रितेश यादव को सुंदर महतो बनाकर बाइक चोरी के केस में धनबाद जेल भेजा गया था. रितेश यादव ने ही अमन सिंह की गोली मारकर हत्या की. जबकि विकास बजरंगी और गांधी ने रितेश यादव की मदद की. जानकारी के अनुसार सीआईडी ने रितेश यादव के प्रतापगढ़ से आसनसोल स्टेशन आने और आसनसोल से मूनीडीह के मैदान तक पहुंचने और बाइक चोरी में जेल जाने की घटनाओं की जांच पड़ताल की. रितेश यादव, विकास बजरंगी और गांधी के बीच जेल में मेलजोल और मर्डर की योजना से लेकर हत्या की घटना और उसके बाद पिस्टल को जेल से बाहर फेंकने के प्रयास को दर्शाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य बनाया गया है. तत्कालीन जेलर सहित कल कई पुलिस अधिकारियों को गवाह बनाया गया है.

3 दिसंबर को अमन सिंह की धनबाद जेल में की गई थी हत्या

3 दिसंबर को यह हत्या की गई थी. धनबाद पुलिस ने हत्या के अगले दिन 4 दिसंबर को अमन सिंह हत्याकांड में रितेश यादव का रिमांड कराया था. लिहाजा 2 मार्च को रितेश यादव की हिरासत की 90 दिनों की मियाद पूरी होने वाली थी. सीआईडी ने 90 वे दिन आरोप पत्र दाखिल कर दिया, ताकि इसका फायदा संदेहियो को नहीं मिल सके. अमन सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार  कर यूपी से धनबाद लाया गया था. धनबाद जेल में रहते हुए उसने अपना एक गैंग तैयार कर लिया था. लोगों से रंगदारी मांगने ,हत्या कराने के कई मामले उस पर दर्ज थे .अमन सिंह और आशीष रंजन उर्फ छोटू पहले साथ-साथ थे लेकिन बाद में विवाद होने पर दोनों का रास्ता अलग हो गया. उसके बाद 3 दिसंबर को अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या कर दी गई थी.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsAman Singh murder caseCID files charge sheetgangster aman singhcrime news dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.