✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अमन के पास हथियार का जखीरा! पुलिस को खुली चुनौती, सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा-“मेरे आदमी को कुछ हुआ तो अंजाम बुरा होगा”  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:07:41 PM

रांची(RANCHI): जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को खुली चुनौती दी है. गिरोह ने सोशल मीडिया पर हथियार के जखीरे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो अमन साहू नाम के फेसबुक अकाउंट से अपलोड किया गया है. इस वीडियो के जरिये झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को खुली चुनौती दी गयी है. वीडियो में कहा गया है कि जेल में बंद मेरे किसी आदमी को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेवार पुलिस खुद होगी और इसका अंजाम बुरा होगा.

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है – “भूल तो नहीं गये मुझे....कैसे ??? हो आप सभी लोग....पुलिस प्रशासन का मैं बहुत सम्मान करता हूं....पर जब मेरे साथियों और परिवार पर बात आयेगी तो मैं या मेरे लोग उग्र तो ज़रूर होंगे....AMAN SAHU GANG सिर्फ़ गैंग नहीं है ये एक सोच है...जहां तक मुझे पता चला है कि मेरे साथियों को बहुत परेशान किया जा रहा है...पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि जेल के अंदर या बाहर मेरे साथियों का ध्यान ठीक से रखा जाए....”

इस पोस्ट के बाद एक सवाल भी उठने लगा है क्या हथियार का जखीरा अमन साहू गैंग का है. या फिर इसे पहुंचने वाला है. यह हथियार का वीडियो अपलोड होने के बाद पुलिस और तकनीकी विभाग भी जांच में जुट गयी  है. आखिर हथियार का वीडियो कहां का है. अपलोड किस इलाके से किया गया है. कई बिंदुओं पर जांच शुरू हो गई है. अमन के गुर्गों की तलाशी भी शुरू कर दी गई है. पुलिस इसे चुनौती के रूप में लेकर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है.

बता दें कि कुछ महीने पहले ही लॉरेंस गैंग के द्वारा अमन को हथियार भेजने की खबर सामने आई थी. इस मामले में दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई थी. जिसमें खुलासा हुआ की अमन और लॉरेंस अब मिल कर काम कर रहा है. अमन का गैंग लॉरेंस के इशारे पर वारदात को अंजाम देता है. इसके लिए अमन गैंग को हथियार लॉरेंस का गैंग उपलब्ध कराता है. वहीं अमन के टारगेट को इसके इशारे पर लॉरेंस के गुर्गे अंजाम देते है.

                 

 

Tags:aman sahu gangaman sahugangster aman sahuaman shahu niaaman shahu newsaman sahu shootersaman sahu gang arrestaman sahu gang shootersaman sahu gang arrest raipuraman sahu girohencounter with aman sahu groupaman sahu gang shooters arrestaman sahu gang shooters arrest newsaman sahu gang arrest raipur policejharkhan aman sahuaman sahu jharkhandnia remand on aman shahunia remand par aman shahugangster aman sahu ganglawrence bishnoigangster lawrence bishnoilawrence bishnoi ganglawrence bishnoi newslawrence bishnoi gangsterlawrence bishnoi interviewwho is lawrence bishnoilawrence bishnoi latest newslawrence bishnoi salman khanlawrence bishnoi storygangster lawrence bishnoi storylawrence bishnoi updateslawrence bishnoi videolawrence bishnoi biographysidhu moose wala lawrence bishnoilawrence bishnoi on salman khanlawrence bishnoi video call

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.