✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी कर लिया 10 लाख का  सोना, माँ ने कर दिया केस अब जेल पहुंचा बेटा  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:02:20 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक माँ ने अपने बेटे पर चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया. वह भी एक दो रूपये की नहीं बल्कि 10 लाख के सोने चोरी होने का मामला लोअर बाजार थाना में दर्ज करवाया.जिसके बाद रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी बेटे समेत उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस पूरे चोरी की घटना के पीछे नशा सामने आया है.नशे की लत में पैसे की खातिर युवक ने अपने घर के जेवरात को चोरी कर बिक्री कर दिया.इसके बाद घर में फेक ज्वेलरी को रख दिया.इस मामले में रांची के नगर पुलिस अधीक्षक अजित कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है.        

सिटी एसपी ने बताया कि रांची की रहने वाली शालिनी विजेता टोप्पो ने अपने 19 साल के बेटे वी. वेनिशन जेवियर पर घर की अलमारी से 10 लाख के सोने के जेवर चुराने का शक जताया. 31 जुलाई को शालिनी ने रांची के लोअर बाजार थाने में लिखित शिकायत दी कि उनका बेटा वेनिशन और उसका दोस्त पियुष शर्मा जेवर चुराकर बेचने की फिराक में हैं. पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए एक स्पेशल टीम बनाई.

जिसके बाद  पुलिस ने 12 घंटे के अंदर राँची के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया , जिसमें महिला का बेटा , उसका दोस्त और चोरी का सोना खरीदने वाला शामिल हैं. सोना खरीदने वाले का नाम कुनाल सोनी है. जब तक पुलिस कुनाल सोनी तक पुहंची उसने जेवर को खपाने के लिए उसे गला दिया था. पुलिस ने इन तीनो से 19.83 ग्राम गला हुआ सोना, 62,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए . पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने जेवर चुराए और उसे गलाकर बेचने की कोशिश की. 

Tags:Along with his friends he stole gold worth 10 lakhs from his own housemother filed a case and now son is in jailranchi newsranchi news liveranchi rain newsranchi news todayranchi hindi newstop news in ranchismp news ranchiranchi top newsranchi firing newsranchi fire newscrime news in ranchiranchi crime newscrime news ranchiranchi flood newsed raid in ranchi newsranchi breaking newsbreaking news ranchiranchi latest newsjharkhand ranchi newsbird hit in ranchi newsranchi school newsranch newsranchi kidnapping newsranchi ratu road newsranchi accident newsranchi moonsoon news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.