✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्य में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों और मुखिया ने उठाए सवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 6:24:36 PM

धनबाद(DHANBAD):गोविंदपुर प्रखंड के कुलबेड़ा पंचायत स्थित सडियादी गांव में बन रही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है.करीब एक करोड़ 6 लाख की लागत से बन रही इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और पंचायत के मुखिया ने गंभीर सवाल खड़े किए है.

संवेदक द्वारा की जा रही पूरी तरह से नियमों की अनदेखी

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा पूरी तरह से नियमों की अनदेखी की जा रही है. सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है.गढ़वाल में जहां मजबूत और टिकाऊ पत्थर लगना चाहिए, वहां आउटसोर्सिंग के जरिए कमजोर और घटिया पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही मिट्टी युक्त बालू और कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किए जाने की भी शिकायत सामने आई है.पंचायत के मुखिया श्यामापद मंडल ने भी इस पूरे मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है उनका कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही अनियमितताओं का विरोध किया, तो संवेदक द्वारा कुछ स्थानीय लोगों को अपने पक्ष में कर उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से ‘सेटिंग-गेटिंग’ का मामला है, जिससे गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है.

ग्रामीणों और मुखिया ने उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 साल बाद गांव को पक्की सड़क मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन निर्माण में लापरवाही से यह सपना अधूरा रह सकता है.लोगों में यह भी डर है कि यदि वे ज्यादा विरोध करेंगे तो कहीं निर्माण कार्य ही बंद न हो जाए.इधर, मुखिया ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो, ताकि ग्रामीणों को एक मजबूत और टिकाऊ सड़क मिल सके.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Mukhyamantri gramin sadak yojnaGramin sadak yojna me farjiwadaDhanbad govindpur newsGovindpur newsTrending newsViral newsJharkhandDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.