✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के वार्ड 22 में बोगस वोटिंग का आरोप, बूथ 22/5 पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 5:49:36 PM

 धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 22 के सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 22/5 पर बोगस वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप भी लगाया है.बताया जा रहा है कि बूथ संख्या 22/5 पर एक पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बिना पहचान पत्र के महिलाओं से वोट डलवाए जाने का आरोप लगा है.मामला तब सामने आया जब कुछ मतदाताओं ने शिकायत की कि उनके नाम पर पहले ही वोट डाले जा चुके हैं और उन्हें मतदान से वंचित कर दिया गया.

 बूथ 22/5 पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

शिकायत के बाद बूथ परिसर में मौजूद मतदाता आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू हो गया. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बूथ के अंदर मौजूद संदिग्ध लोगों को बाहर निकाला. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.स्थानीय मतदाता पंकज पांडे का कहना है कि बूथ संख्या 22/5 में बोगस वोटिंग की जा रही थी। बिना आईडी कार्ड के महिलाओं से वोट डलवाया जा रहा था. जब लोगों को पता चला कि उनकी वोटिंग पहले ही हो चुकी है तो हंगामा शुरू हो गया.पुलिस आई और लोगों को बाहर निकाला.

समर्थक महिलाओं से दूसरे मतदाताओं की जगह वोटिंग करा रहे थे

स्थानीय मतदाता मनोज कुमार ने कहा कि एक पार्षद के समर्थक महिलाओं से दूसरे मतदाताओं की जगह वोटिंग करा रहे थे.जिन महिलाओं को वोट नहीं करने दिया गया, उनकी शिकायत पर लोगों ने विरोध किया. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.फिलहाल बूथ पर मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है और पुलिस बल तैनात है. प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रही है. ऐसे में सवाल यह है कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए और क्या कदम उठाए जाएंगे.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dhanbad nagar nikay chunavTrending newsViral newsNagar nigam electionJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayDhanbadDhanbad newsDhanbad news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.