✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में हर तरह के अपराधी बेलगाम: दिनदहाड़े हो रही डकैती,घरों के टूट रहे ताले

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:47:11 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में हर तरह के अपराधी बेलगाम हो गए हैं. शूटर हो, आर्थिक अपराधी हो अथवा घरों में चोरी करने वाले, सारे के सारे अपनी मर्जी कर रहे हैं. धनबाद के लोग अगर सुरक्षित है तो वह अपनी किस्मत से, न कि पुलिस की चौकस व्यवस्था से. हत्याओं का दौर तो चल ही रहा है, आर्थिक अपराधी अपने मन के मुताबिक काम कर ही रहे हैं, इधर चोरों ने भी लोगों को परेशानी में डाल दिया है. दिनदहाड़े घर में डकैती हो जा रही है.

दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैती

ऐसा ही एक मामला कतरास थाना क्षेत्र में सामने आया है. हीरक रोड के किनारे स्थित मानसिंह पुरवा बस्ती में रविवार को दिनदहाड़े रिवाल्वर लहराते हुए 5 अपराधी घर में घुसे और घरवालों को एक कमरे में बंद कर लूटपाट की. यहां से डकैतों को लाखों की संपत्ति हाथ लगी है. इस संपत्ति में गहने भी शामिल है. घर के मालिक घर में नहीं थे. वे कहीं छत्तीसगढ़ में नौकरी करते हैं. घर में महिलाएं और बच्चे थे. अपराधी उन्हें रिवाल्वर का भय दिखा कर कमरे में बंद कर दिया. यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है. खासियत यह है कि महिला ने 2 लोगों को पहचान लिया है और उनके नाम भी पुलिस को बता दिए हैं. अब देखना है इस मामले में पुलिस आगे क्या करती है.

शहर की सुरक्षा पर  खड़ा हो रहा सवाल

इसके अलावा चोरों का आतंक शहर के अन्य हिस्सों में भी जारी है. धनबाद थाना क्षेत्र के विनोद नगर में भी चोरी हुई है. यह परिवार घर में ताला बंद कर कहीं बाहर गया था कि चोरों ने हाथ साफ कर लिया. इसी तरह धनबाद थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में भी चोरी हुई है. दामोदरपुर चोरी की घटना हुई है. जोरापोखर थाना क्षेत्र में भी घटनाएं हुई है. पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी पहले की तरह चुस्त-दुरुस्त नहीं रह गई है. ऐसे में शहर की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है.

रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो

Tags:JharkhandDhanbadJharkhand crime newsCrime in DhanbadRobbery in Dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.