☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: बच्चों ने बांधा समां, बटोरी खूब तालियां

DHANBAD: बच्चों ने बांधा समां, बटोरी खूब तालियां

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत एवं नाट्य संघ के द्वारा कोयलानगर के कम्युनिटी हॉल में ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा डांस तथा म्यूजिक प्रतियोगिता 'काला हीरा' कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तीसरे दिन नृत्य एवं नाट्य के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. वहीं नृत्य में भी प्रतिभागियों ने समा बांधा. नृत्य फिल्मी, भोजपुरी गानों, फॉक नृत्य, ड्यूट नृत्य, ग्रुप डांस से कलाकारों ने दर्शकों को जमाए रखा.

कई संस्थाओं ने दी प्रस्तुति

कई संस्थाओं के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई. शारदा नाट्य मंच के द्वारा माइम नृत्य के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर समाज को मैसेज दिया गया. वहीं नृत्य के द्वारा यह बताया गया कि लड़कियों को समाज में जीने का हक है और बेटियां समाज की कर्णधार है. कार्यक्रम में छोटी से छोटी बच्चियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ शिरकत की. रोशनी कुमारी, अनुष्का आदि काफी उत्साहित थी. आज के आयोजन में बाहर के प्रांतों से भी प्रतिभागी पहुंचे थे. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बच्चो को प्रोत्साहित करने का यह बहुत ही सही मंच है.

रिपोर्ट: शाम्भवी और प्रकाश, धनबाद   

Published at: 17 Jul 2022 07:43 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.