✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने टॉपर छात्रों को किया सम्मानित, प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कामयाबी के लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:45:03 PM

Ranchi – राजधानी रांची के नामकुम में अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन, झारखण्ड की तरफ से टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया . नमकुम प्रखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालय एवम +2 विद्यालयों के तीन तीन टॉपर छात्रों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता एभरो के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की और कहा कि  शिक्षा के साथ संस्कार ज़रूरी है. जिंदगी में कामयाब होने के लिए पढ़ाई के साथ –साथ बच्चों को अपने माता पिता, गुरुजन, का आदर करना चाहिए. इस कार्यक्रम में  पहली बार प्रखंड के सभी बी आर पी, सी आर पी, का स्वागत सम्मान एभरो की ओर से किया गया. इसके साथ ही प्रधानाध्याक, प्राचार्य को भी सम्मानित किया गया.

प्रशिक्षु आई पी एस रित्विक श्रीवास्तव ने किया संबोधित

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी, प्रशिक्षु आई पी एस रित्विक श्रीवास्तव ने छात्रों को सम्बोधित करते हूए कहा कि मेहनत से कुछ भी संभव हैं. उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताया और कहा कि किसी भी क्षेत्र जाना चाह रहें है, तो ईमानदारी और मेहनत के बल पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है . इधर, विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल ने कहा कि प्रखंड का नाम पढ़ाई के क्षेत्र मे भी ऊँचा हुआ है. बच्चों ने 91..92%अंक लाकर नाम ऊँचा किया है. छात्रों को आगे पढ़ाई मे दिक्कत न हो, इसके लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निदेश भी दिए.

कई गणमान्य रहें मौजूद

अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के इस कार्यक्रम को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजया लक्ष्मी,, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार,, प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी,, सी आर पी वीरेन्द्र कुमार,, एवम पल्लवी कुमारी ने भी सम्बोधित किया.. संचालन डॉ अंजेश कुमार,, धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार ने किया.. कार्यक्रम को सफल बनाने मे अमरेंद्र कुमार लाभ,, कृष्णा कुमार,, संतोष सिंह,, अनिल कुमार, कि विशेष भूनिका रही... मौक़े पर करुणा सिंह,,अनुपम शुक्ला, दिनेश प्रसाद सिंह, शमीम फिरोज,, अभय नायक,, घनश्याम कोइरी,, आनंद कुडू,,सहित सभी प्रधानाध्यापक,, अभिभावक एवं काफी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित थे.....

Tags:All India Human Rights Organizationonored the topper studentsstate president Manoj Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.