✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एसबीआई के सामने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:00:29 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका एसबीआई मैन ब्रांच के सामने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जिला इकाई ने एक दिन का धरना दिया. पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए. जहां से जुलूस की शक्ल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसबीआई मैन ब्रांच पहुंचे और उसके सामने धरना पर बैठ गए.

घोटाला की भेंट चढ़ा गरीबों का पैसा

इस बाबत पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर एसबीआई और एलआईसी की राशि का निवेश अडाणी समूह में किया गया है. हिंडनवर्ग रिपोर्ट में अडाणी समूह द्वारा बहुत बड़े आर्थिक घोटाले की बात कही गई है. कांग्रेस पार्टी इस घोटाला का जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की मांग कर रही है. केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तरफ से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एलआईसी हो या एसबीआई गरीब आदमी का पैसा जो अपना भविष्य संवारने के लिए रखे थे आज वह घोटाला की भेंट चढ़ गया है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:All India Congress Committee workers protest in front of SBI dumkadumka newsdumkajharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.