✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो नेता अंतू तिर्की समेत चारों आरोपी पांच दिनों की ED रिमांड पर, खुलेंगे कई राज

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:46:52 AM

रांची(RANCHI): - झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतू तिर्की के अलावा ठेकेदार विपिन सिंह प्रेरंजन सहाय और इरशाद अख्तर से ED पूछताछ करेगी.  पीएमएलए कोर्ट ने रिमांड की अवधि स्वीकार कर ली है.

जानिए पूरा मामला क्या है

  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े 8.46 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में दो दिन पूर्व चार लोग गिरफ्तार किए गए थे जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक नेता अंतू तिर्की शामिल हैं. जमीन कारोबारी विपिन सिंह के अलावा  प्रियरंजन सहाय और इरशाद अख्तर को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था. रामनवमी को इन्हें पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया. ईडी के रिमांड पिटीशन दाखिल किया था जिस पर आज यानी गुरुवार को सुनवाई हुई. पीएमएलए कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड अवधि स्वीकृत की है. यानी 5 दिनों तक ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी इन चारों आरोपियों से पूछताछ कर सकेंगे. ईडी ने 7 दिनों की डिमांड अवधि मांगी थी.

जमीन के मामले में बड़ा खेल हुआ राजधानी रांची में

झारखंड की राजधानी रांची में जमीन को लेकर बड़ा खेल हुआ है. अब इसकी परत दर परत कहानी सामने आ रही है. खास तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं पर लगातार आरोप लग रहे हैं. एक तो 8.46 एकड़ जमीन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं. उनके इस काम में सहयोग देने वाले कई सहयोगकर्ता और अधिकारी जेल में बंद है. झारखंड मुक्ति मोर्चा का नॉमिनीता अंतू तिर्की भी जमीन के खेल में बड़ा खिलाड़ी साबित हो रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के पास अंतू तिर्की से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं. ये सब राज सद्दाम के माध्यम से राज खुल रहे हैं. सद्दाम फर्जी तरीके से जमीन से संबंधित कागजात तैयार करने में माहिर रहा है.

Tags:JMMAntu TirkyJharkhandJharkhand newsNews UpdateED actionJharkhnad news edHemant sorenBreaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.