✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लू की थपेड़ों से लोग बेहाल, झारखंड में भी अलर्ट जारी, जानिए लू से बचाव पर क्या है डॉक्टर्स की राय 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:23:42 PM

टीएपी डेस्क(TNP DESK): अप्रैल महीने की एंट्री के साथ ही मौसम लोगों के प्रति ऐसा बेरुख हुआ कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है. अप्रैल में ही मई वाली प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं. उसके साथ ही चलनेवाली लू की गर्म हवाओं की वजह से घर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. पूरे देश के विभिन्न राज्यों सहित झारखंड में भी लू को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल

आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों की ओर से झारखंड में 20 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. जिसके अनुसार आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. लेकिन फिलहाल इस गर्मी को झेलना आग पर चलने के बराबर है. लोगों को लू से बचने के लिए कुछ उपायों को अपनाना चाहिए. ताकि अपने साथ-साथ पूरे परिवार को हीट स्ट्रोक से बचा सके. 

इरफान अंसारी ने दो सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने की मांग की 

गर्मी के कहर को देखते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को दो सप्ताह के लिए बंद करने का आग्रह किया है.

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

खूब पानी पीएं

लू से बचने के लिए हमें खूब पानी पीना चाहिए. ताकि शरीर में प्रचुर मात्रा में पानी रहे. शरीर में पर्याप्त पानी रहने से डिहाइड्रेशन नहीं होता है. जो हमारे शरीर को लू लगने से बचाता है. गर्मी ज्यादा रहने से शरीर से पानी पसीना और मल- मूत्र के रूप में की दिनभर निकलता रहता है. जिससे शरीर को अधिक पानी की जरुरत होती है. जब शरीर में पानी की कमी होती है. तो लू लगने का खतरा बढ़ जाता है.

मौसमी फलों का करें सेवन

कुदरत ने हमारा ख्याल रखते हुए मौसम के हिसाब से फल और सब्जियां भी दी थी. गर्मी से बचने के लिए तरबूज, आम जैसे मौसमी फलों से नवाजा है. इन सभी फलों में लू से बचाने की शक्ति है. क्योंकि सभी में पर्याप्त पानी होता है. जिसको खाकर आप अपने को लू से बचा सकते हैं. स्वास्थ्य के नजरिये से भी मौसमी फल शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

नींबू पानी और पन्ना जैसी पेय चीजों का सेवन

आपको गर्मी के दिनों में कच्चे आम को आग में पकाकर या पानी में उबालकर टेस्टी आम पन्ना बनाकर पीना चाहिए. ये शरीर को लू से बचाने में काफी कारगर साबित होता है. डॉक्टर भी लोगों को गर्मी में इसे पीने की सलाह देते हैं. इसके साथ ही नींबू पानी बनाकर आप घर में पीये. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है.

इन सब्जियों को खूब खायें

फल के साथ रोजाना खाने में सलाद को शामिल करें. जिसमें टमाटर, खीरा, गाजर को खायें. इससे दिनभर आपको एनर्जी मिलती रहेगी.

इसके साथ फल के जूस और छाछ-लस्सी पीये 

यदि आप घर से बाहर होते हैं तो, आपके पास नींबू का शरबत और आम पन्ना बनाने का कोई विकल्प नहीं होता है. ऐसे में आप बाहर बिकने वाले फलों के जूस, छाछ-लस्सी खरीद कर पी सकते हैं. इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.

तुरंत गर्म या ठंडी जगह जाने से बचे

यदि आप कड़ी धूप से बाहर से घर आते हैं  तो आपको तुरंत एसी की हवा नहीं खानी है. थोड़ा शरीर को ठंडा होने दीजिए. इसके बाद ही आप पानी भी पीये या एसी- पंखे के सामने जायें. इससे आप तबियत खराब होने से अपने को बचा सकते हैं.

रिपोर्ट-प्रियंका कुमारी

Tags:Alert regarding heat stroke in Jharkhandit is difficult to bear the heatwhat is the opinion of doctors on protection from heat stroke.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.