✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हाय रे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था ! अस्पताल में खून नहीं मिलने से महिला और नवजात की हुई मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:17:21 PM

गुमला (GUMLA): गुमला सदर अस्पताल में प्रसव धात्री महिला की मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से खून नहीं मिलने से महिला व नवजात की मौत हो गयी है. मृत महिला पालकोट प्रखंड के अलंकेरा निवासी विश्राम लोहरा की पत्नी सुमित्रा देवी 25 वर्ष उसकी मौत अस्पताल प्रबंधन द्वारा रक्त मुहैया नहीं कराये जाने से हो गयी. वहीं, जन्म के बाद नवजात शिशु की भी मौत हो गयी.

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

घटना के संबंध में मृतका की ननद संगीता कुमारी ने बताया कि बुधवार की सुबह सीएचसी पालकोट से सुमित्रा को सदर अस्पताल, गुमला रेफर किया गया था. यहां सुबह 6.10 बजे उसे भर्ती कराया गया. सुबह में पहला प्रसव 6.34 बजे व दूसरा प्रसव 6.42 बजे हुआ था. पहले प्रसव में नवजात लड़का था, जिसकी मौत हो गयी. लेकिन दूसरे प्रसव में सुमित्रा ने नवजात लड़की को जन्म दिया जो जीवित है. प्रसव के बाद नर्सों ने रक्त लाने का कागज दिया था. अस्पताल प्रबंधन से हमलोगों ने रक्त चढ़ाने की मांग की, लेकिन रक्त नहीं चढ़ाया गया. थोड़ी देर बाद मेरी भाभी सुमित्रा देवी की मौत हो गयी. उन्होंने सदर अस्पताल की नर्सों द्वारा सही जानकारी नहीं देने व ब्लड बैंक द्वारा रक्त नहीं देने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है.

मामले का किया जाएगा जांच

परिजनों ने कहा कि अगर समय पर रक्त मिल जाता तो सुमित्रा की मौत नहीं होती. हमलोगों ने कहा था कि हम बिना रक्त दिलाये नहीं जायेंगे. इसके बाद भी रक्त नहीं मिला. इस संबंध में डीएस डॉक्टर अनुपम किशोर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. इस मामले की जांच की जायेगी, जांच में जो लोग दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्ट. सुशील कुमार 

Tags:Jharkhand's health systemjharkhand gumlagumla newsgumla trending newsgumla news updateWoman and newborn died due to lack of blood in hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.