✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लव जिहाद : धर्म बदलने को तैयार नहीं हुई गर्भवती प्रेमिका, तो खिला दी गर्भपात की दवा, पढ़िए धोखे की प्रेम कहानी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:20:11 AM

गोड्डा GODDA):  राज्य में लगातार दुष्कर्म के मामले में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. दुमका और राज्य के अन्य जिलों के बाद अब गोड्डा से लव जिहाद का मामला सामने आया है. बता दें कि गोड्डा में आये दिन युवतियों, नाबालिगों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी छेड़खानी की घटनाएं सामने आते रहती हैं और इसमें अधिकांश आदिवासी होती हैं.

क्या है मामला

गोड्डा के 19 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ अकरम नामक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं. पीड़ित युवती को माने तो जब उसकी उम्र 12-15 साल की थी, उसी वक़्त से अकरम उसका पीछा किया करता था. इस वर्ष अप्रैल के महीने में अकरम ने उस वक्त युवती को शिकार बनाया जब युवती अपने घर में अकेली थी. अकरम द्वारा जबरदस्ती संबंध बना लिया गया. युवती इस घटना को घर में बताने से डर सहम रही थी तो,और इसी बात का फायदा अकरम उठाते चला गया. कुछ दिनों बाद जब युवती को पता चला कि वो गर्भवती हो गयी तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. मगर इस बीच अकरम युवती को गर्भपात की दवा खिला चूका था.

गर्भपात के लिए खिलाई दवा

युवती द्वारा अकरम के करतूत और अपनी परेशानी की बात घरवालों को बताये जाने की बात सुन अकरम घबरा गया और धोखे से युवती को गर्भपात की दवा खिला दिया .दो माह के गर्भ का गर्भपात तो नही हुआ बल्कि गर्भाशय में ही वो मर गया .परिजनों द्वारा इसकी सूचना मुफ्फसिल थाने को दी गयी .जिसके बाद लड़की का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया गया जहां डॉक्टर प्रभा रानी प्रसाद द्वारा ऑपरेशन कर मृत गर्भ को बाहर निकाला जा सका .

2 महीने का गर्भपात

सदर अस्पताल की डॉक्टर प्रभा रानी ने बताया कि एक रेप पीड़ित महिला मेडिकल के लिए आई हुई थी. जिसके बाद पाया गया कि वो गर्भ धारण कर चुकी हैं. जिसके बाद अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि गर्भ में 2 महीने का गर्भ मर चुका हैं. उन्होंने बताया कि लड़की के मुताबिक  लड़के द्वारा दवाई खिलाई गई थी जिस वजह से ये हुआ है. फिलहाल सैपल को DNA टेस्ट के लिए भी भेजा दिया गया है.

घटना के बाद भयभीत है युवती

इधर ऑपरेशन के बाद लड़की बताती हैं कि उसका घर उजड़ चुका हैं।नौकरी खत्म हो गई,पढ़ाई बन्द हो गई और अब तो घर में रहने से भी डर लगता हैं क्यों कि दोनों के घर मे भी महज कुछ ही दूरी का फासला हैं तो भय से माहौल हैं कि कही कुछ गलत ना हो जाए.

आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे मामले पर पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़के को उसी रोज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. वही डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल भेजा जा रहा है आरोपी युवक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.