रांची(RANCHI): कुछ देर पहले जहां सीएम हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के घर से एके 47 राइफल ईडी छापे में बरामद हुई थी. अब खबर सामने आ रही है कि ये अवैध नहीं है, इसका लाइसेंस जिला पुलिस बल ने बायदा जारी किया था. ये बातें अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मीडिया से साझा की हैं.
ईडी को प्रेमप्रकाश के हरमू स्थित आवास से दो AK-47 बरामद हुआ. जांच के लिए अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार पहुंचे थे. ईडी को बरामद दोनो ak-47 और 60 कारतूस किसका है, लाइसेंस किसके नाम से है, इसे पुलिस ने नहीं बताया है.
यह भी पढ़ें:
18 जगहों पर हो रही छापेमारी
बता दें कि ईडी रांची में 18 जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसमें प्रेम प्रकाश के कई ठिकाने शामिल हैं। ईडी अरगोड़ा चौक के पास वसुंधरा अपार्टमेंट के आठवें तल पर पहुंची. तो एक अलमारी से उसे हथियार मिला था। प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार पर है. छापेमारी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा ईडी प्रेम के अशोक नगर स्थित बंद पड़े ऑफिस में छापेमारी कर रही है. ईडी ने 25 मई को भी प्रेस प्रकाश के वसुन्दरा अपार्टमेंट स्तिथ आवास और दफ्तर पर छापेमारी की थी. इसके अलावा हरमू स्तिथ आवास पर रात भर छापामारी हुई थी.
रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची
