✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बैजनाथ महतो को आजसू ने नहीं दिया डुमरी उपचुनाव का टिकट, तो छोटू दा ने झारखंडी खतियान मोर्चा के बैनर  तले कराया नामांकन

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:45:32 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): कभी आजसू पार्टी की पूरे गिरिडीह जिले में नीव रखने वाले शुरुआती दौर के संघर्षशील , निर्भीक और जुझारू नेता रहे डुमरी के बैजनाथ महतो उर्फ छोटू दा अजीत आजसू पार्टी से नाराज हैं. क्योंकि उन्हें आजसू पार्टी  ने डुमरी उपचुनाव में टिकट नहीं  नहीं दिया है.  इसी को लेकर बैजनाथ महतो पार्टी से रुष्ठ दिखे. और उन्होंने झारखंडी खतियान मोर्चा के बैनर तले आज शुक्रवार के दिन अपना नामांकन करवा लिया और इस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला का रास्ता खोल दिया.

आजसू के लिए खतरा बन गए बैजनाथ

बताते चलें कि वर्षों से आजसू पार्टी के लिए जीने मरने वाले अपने शुरुआती  दौर से आजसू पार्टी के काम करने वाले बैजनाथ महतो उर्फ छोटु दा के नाम से क्षेत्र में प्रसिद्ध और लोकप्रिय है लेकिन टिकट नहीं मिलने की वजह से वे आजसू पार्टी से नाराज़ होकर यह कदम उठाया है.जानकारी के अनुसार बैजनाथ महतो का वोट बैंक ज्यादातर सर्व समाज के किसान वर्ग है, जिसमें अधिकांश कुर्मी वोटर और अल्पसंख्यक वोटर है. बैजनाथ महतो उनके बदौलत ही अपनी राजनीति करते हैं. इसी वजह से जनता ने उन्हें इस बार जिला परिषद सदस्य भी बनाया है. 

छोटू दा ने झारखंडी खतियान मोर्चा के बैनर  तले कराया नामांकन

हालांकि आजसू एनडीए गठबन्धन से डुमरी से चुनावी मैदान में उतरी यशोदा देवी को जरूर फर्क पड़ेगा. संभावना यह भी  है कि बैजनाथ महतो के चुनावी मैदान में उतरने से बेबी देवी ,यशोदा देवी और बैजनाथ महतो  के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है, परंतु यह फैसला तो जनता को ही लेना है कि किसके माथे पर जीत का ताज पहनाएगी और किसे हार का मुंह दिखाएगी.

डुमरी सीट से टिकट नहीं मिलने के वजह से आजसू से है नाराज

इस अवसर पर झारखंडी खतियानी मोर्चा के   संयोजक और पूर्व विधायक सूरज सिंह बेसरा ,छोटानागपुर प्रमंडल संयोजक इमाम सफी ,बोकारो संयोजक अशोक अग्रवाल ''आजाद '' डुमरी प्रभारी रकीब आलम सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे.

रिपोर्ट दिनेश कुमार

Tags:AJSU did not give Dumri by-election ticket to Baijnath Mahatothen Chhotu da got nominated under the banner of Jharkhandi Khatian MorchaDumri by-election ticketBaijnath Mahato

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.