✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नए भवन में पढ़ाई जल्द शुरू कराने की आजसू ने की मांग, पुराने बिल्डिंग के कुछ क्लास में बैठने की नहीं है सही व्यवस्था

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:24:07 AM

रांची(RANCHI): अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात की और विश्वविद्यालय के नए भवन को जल्द से जल्द खोलने और कक्षाएं संचालित करने की मांग की है. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अभिषेक झा ने किया. 

अभिषेक झा ने कहा कि विश्वविद्यालय में नए सेशन के एडमिशन होने के बाद यहां छात्र-छात्राओं की संख्या अत्यधिक बढ़ गई है. इसके कारण यहां के छात्र-छात्राओं को कक्षा में पढ़ाई करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. पुराने बिल्डिंग के कुछ क्लास में बैठने की सही व्यवस्था भी नहीं है, जिस कारण बी.सी.ए और आई.टी के कक्षाओं को सोमवार से ऑनलाइन कर दिया गया है. वहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नया भवन खाली पड़ा हुआ है और दूसरी तरफ पुराने भवन में छात्र छात्राओं को बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है, जो कि कतई उचित नहीं है. इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में जल्द फैसला लेकर नए भवन खोले और कक्षाएं संचालित करें.  

आंदोलन करेगी आजसू 

मौके पर मौजूद बबलू महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अगर जल्द नए भवन को चालू कर उसमें कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित नही करती है तो अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्रहित में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर तपन कुमार शांडिल्य ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया है. मौके पर मुख्य रूप से अभिषेक झा, बबलू महतो, समी अहमद, सुमित कुमार, ज्योतिष कुमार महतो, सोनाली कुमारी, क्षितिज राज, हेमंत कुमार, राकेश रोशन, गौरव, ज्योति कुमारी के अलावा कई छात्र छात्राएं मौजूद थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.