✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में आजसू प्रत्याशी रामचंद्र साहिश ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा-हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:17:04 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है.  इसी क्रम में एनडीए गठबंधन आजसू द्वारा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जहां पटमदा के कई ग्रामीण इलाकों में आजसू के प्रत्याशी रामचंद्र साहिश ने जनसंपर्क अभियान चलाया.  इस दौरान एनडीए गठबंधन के कई नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें. सभी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली तो वहीं आजसू प्रत्याशी रामचंद्र साहिश ने जोरदार जनसंपर्क किया.

सभी क्षेत्रों में आजसू प्रत्याशी रामचंद्र साहिश का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया. इस अवसर पर रामचंद्र साहिश ने सभी से आशीर्वाद मांगा और अपने चुनाव चिन्ह केला पर मोहर लगा कर पार्टी को जीताने के लिए अपील की. इस दौरान ग्रामीणों का उत्साह देख कर प्रत्याशी भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थें. मौके पर प्रत्याशी रामचंद्र साहिश ने कहा कि इस बार जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मूड बना लिया है. उन्होंने झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने का दावा भी किया.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Tags:जमशेदपुरआजसूआजसू प्रत्याशी रामचंद्र साहिशजनसंपर्क अभियानचुनाव प्रचारबाइक रैलीजुगसलाई विधानसभा क्षेत्रजुगसलाईजमशेदपुर न्यूजरांचीरांची न्यूजझारखंडझारखंड न्यूजझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड पॉलिटिक्सJamshedpurAJSUAJSU candidate Ramchandra Sahishpublic relations campaignelection campaignbike rallyJugsalai assembly constituencyJugsalaiJamshedpur NewsRanchiRanchi NewsJharkhandJharkhand NewsJharkhand Assembly Election 2024Jharkhand Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.