☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सस्पेंस खत्म- झारखंड के नये डीजीपी होंगे अजय भटनागर

सस्पेंस खत्म- झारखंड के नये डीजीपी होंगे अजय भटनागर

रांची(RANCHI): नीरज सिन्हा की सेवानिवृति के बाद से ही दिन भर अटकलों का दौर चलता रहा, हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि झारखंड का नया डीजीपी कौन बनने जा रहा है. हर शख्स अपना आकलन कर रहा था, फिजा में कई नाम तैर रहे थें, अटकलों का दौर गर्म था. लेकिन अब इन अटकलों को विराम दे दिया गया है, 1989 बैच के अजय भटनागर को झारखंड के नये डीजीपी की जिम्मेवारी सौंप दी गयी है

1989 बैच के आईपीएस हैं अजय भटनागर

अजय भटनागर 1989 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अफसर हैं, वह सीबीआई में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात थें. इसके पहले उनके द्वारा सीआरपीएफ में बतौर आईजी भी अपनी सेवा दिया जा चुका है.  झारखंड में उन्होंने तीस साल की सेवा दी है, इस प्रकार वह झारखंड पुलिसिंग के रग-रग से वाकिफ है.

सात नामों की गई थी संस्तूति

यहां बता दें कि झारखंड सरकार ने इस पद के  लिए सात नामों की संस्तूति की थी. इसमें अजय भटनागर के साथ ही अजय सिंह, अनिल पालटा, आरके मल्लिक, एसएन प्रधान, एमएस भाटिया, मुरारीलाल मीणा के नाम भी शामिल था, लेकिन आखिरकार अजय भटनागर नाम पर मुहर लगी.

रिपोर्ट: देवेन्द्र कुमार 

Published at:12 Feb 2023 01:05 PM (IST)
Tags:Ajay Bhatnagar will be the new DGP of JharkhandDGP of Jharkhandnew DGP of JharkhandAjay Bhatnagar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.