☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छात्रा के एडमिट कार्ड में लगा मिला फिल्म हीरोइन ऐश्वर्या का फोटो और सिग्नेचर, जानिए क्या है पूरा मामला

छात्रा के एडमिट कार्ड में लगा मिला फिल्म हीरोइन ऐश्वर्या का फोटो और सिग्नेचर, जानिए क्या है पूरा मामला

धनबाद(DHANBAD): विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की छात्रा काजल कुमारी परेशानी में पड़ गई है. वह पीजी अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा है. 11 अक्टूबर से पीजी सेमेस्टर 2 की परीक्षा शुरू हो रही है. इसके लिए यूनिवर्सिटी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, लेकिन जब छात्रा एडमिट कार्ड निकालने साइबर कैफे गई तो उसे पता चलता है कि उसके एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह फिल्म हीरोइन ऐश्वर्या राय का फोटो और हस्ताक्षर लगा हुआ है.

यह कैसे हुआ, इस संबंध में छात्रा का दावा है कि उसने जब फार्म भरा था तो सब सही था, लेकिन बाद में यह सब कैसे और क्यों हुआ, यह उसकी समझ से परे है. कल से परीक्षा शुरू हो रही है, ऐसे में उसके एडमिट कार्ड में गड़बड़ी के कारण उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा अथवा नहीं, यह सोच सोच कर वह परेशान हो रही है. आपको बता दें कि पीजी सेमेस्टर वन परीक्षा के एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी भी अभी तक विद्यार्थियों को नहीं दी गई है.

रिर्पोट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Published at:10 Oct 2022 09:48 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.