✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

5 G स्पेक्ट्रम के लिए एयरटेल ने दूरसंचार विभाग को 8312 करोड़ रुपए का किया भुगतान, जानिए क्या होगा आगे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:45:57 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  दूरसंचार क्षेत्र की निजी कंपनी एयरटेल ने 5 G स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग (डॉट) को 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. कारोबारी सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली एयरटेल ने हाल ही में खरीदे गए 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 4 साल की किश्त के तौर पर इस राशि का भुगतान किया है.

एयरटेल ने 17 अगस्त को जारी बयान में कहा कि कंपनी ने 8,312.4 करोड़ रुपये की यह राशि 4 साल की किश्त के अग्रिम भुगतान के तौर पर दी है. एयरटेल ने कहा कि इस अग्रिम भुगतान के साथ ही 4 साल के लिए समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से संबंधित भुगतान के बाद कंपनी भविष्य में 5जी लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी.

कंपनी के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा कि 4 साल का यह अग्रिम भुगतान हमें अपने परिचालन मुक्त नकदी प्रवाह को देखते हुए 5जी लागू करने के प्रयास को ठोस तरीके से आगे बढ़ाने की अनुमति देता है. उन्होंने कहा कि आदर्श स्पेक्ट्रम बैंक, बेहतरीन तकनीक और पर्याप्त नकदी प्रवाह के साथ हम देश में विश्वस्तरीय 5जी अनुभव लाने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि एयरटेल राइट निर्गम से अभी 15,740.5 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है.

निजी क्षेत्र की दिग्गज दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने पांचवीं पीढ़ी की 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 43,039.63 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई थी.कंपनी के पास 3,848.88 करोड़ रुपये अग्रिम और शेष राशि 19 वार्षिक किश्तों में चुकाने का विकल्प था. इसके बावजूद कंपनी ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग को 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. कंपनी का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द 5G की सेवा उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.