✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची आरही एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी,उड़ान भरने से पहले मचा हड़कंप

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 25, 2026, 1:39:03 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): शनिवार को दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया की विमान को तकनीकी खराबी के कारण स्थगित कर दिया गया है. यह फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे टेक-ऑफ करनी वाली थी. लेकिन टेक ऑफ से ठीक पहले उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण फ्लाइट को ढाई घंटे के लिए विलंबित कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई.एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारियों ने बिना देर किए स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया और एहतियात के तौर पर उड़ान को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया. इस दौरान एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए यात्रियों के बीच चिंता का माहौल बन गया.

तकनीकी समस्या की पुष्टि होने के बाद विमान को पूरी तरह खाली करा लिया गया और यात्रियों को वापस लाउंज में भेज दिया गया.इसके बाद इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच शुरू की. सभी जरूरी सिस्टम की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की खामी को दूर किया जा सके और आगे कोई जोखिम न रहे. एयरलाइन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम है और इसी वजह से किसी भी तरह का खतरा उठाने से बचा गया.

 

Tags:air indiaair india flight dealayranchi to delhi flightranchi newsdelhi newstechnical problem in air india flightRanchi Birsa Munda Airport NewsAir India Flight UpdateAir India Flight News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.