✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 11, 2026, 10:15:20 PM

पाकुड़ : महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल की गई. बुधवार को सदर प्रखंड के झिकरहटी पूर्वी पंचायत भवन में एसबीआई आरसेटी, पाकुड़ द्वारा कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से युवा और महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं.

छोटे-छोटे प्रयास ही लाते हैं जीवन में बड़े बदलाव

उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी ज्ञान और तकनीक सीखें उसे अपने जीवन में जरूर अपनाएं. साथ ही अपने अनुभव को दूसरे लोगों के साथ भी साझा करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही जीवन में बड़े बदलाव लाते हैं. अगर प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को मेहनत और लगन से अपनाया जाए तो इससे स्वरोजगार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.

प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में स्वरोजगार शुरू करने का संकल्प लिया. इस मौके पर आरसेटी के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में आरसेटी और जेएसएलपीएस से जुड़े अधिकारी, प्रशिक्षु और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:Pakur agriculture entrepreneur training programAgriculture entrepreneurship training PakurAgricultural skill development JharkhandPakur women and youth entrepreneurship trainingRural entrepreneurship training JharkhandPakur news agriculture training program

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.