✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर हत्या की वारदात से दहला लातेहार! अपराधियों ने तेजधार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, पढ़ें हत्या की वजह  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:24:29 AM

लातेहार(LATEHAR):आज एक युवक की हत्या से फिर लातेहार जिला दहल उठा, जहां सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमू गांव में अज्ञात अपराधियों ने 25 साल के उपेंद्र सिंह को तेजधार हथियार से हमला कर मौत की घाट उतार दिया.जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

उपेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन घर नही लौटा.गुरुवार की सुबह जब परिजनों ने देखा, तो घर के नाले के पास ही उसका शव पड़ा मिला. वहीं घटना की सूचना परिजनों ने लातेहार थाना पुलिस दी है, सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

मामले पर मृतक के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि सुबह में अपने घर से निकला था, आज सुबह में इसका शव मिला है.मृतक उपेंद्र के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है, और कहा कि तेजधार हथियार से हमला कर शव को घर के पास फेक दिया गया है.वहीं मृतक की मां ने बताया कि घर से निकला था, दोस्तो ने शराब पिलाकर हत्या कर दी है, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Tags:crime newscrime in lateharcrime in jharkhandmurdermurder in lateharmurder in in jharkhandmurder news lateharlateharlatehar breking news todaylatehar news todaylatehar newsjharkhand newslatehar policelatehar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.