✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: अपराधियों के बढ़ते हौसले, फिर से सीमेंट व्यवसायी से की गई रंगदारी की मांग, नहीं देने पर मौत की धमकी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:56:38 AM

पलामू (PALAMU): पलामू जिला के हैदरनगर के दो व्यवसाई बंधुओ को बुधवार की रात फिर पत्र देकर अपराधियों ने धमकी दी. उन्हें रंगदारी की रकम देने को कहा. वर्ना अंजाम भुगतने की बात कही गई. बता दें कि 16 दिनों के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से व्यवसायियों में प्रशासन के खिलाफ खासी नाराजगी है. हैदरनगर के मुखिया सह भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यवसायों ने आंदोलन शुरू कर दिया. उन्होंने हैदरनगर बाजार को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया. साथ ही जपला-हैदरनगर मुख्य पथ को टायर जलाकर और धरना पर बैठ जाम कर दिया.

50- 50 लाख की रंगदारी मांगी

बता दें कि हैदरनगर के व्यवसायों अनिल लाल और सुनील लाल पर गत 20 सितंबर को अपराधियों ने गोली चलाई थी. साथ ही पर्चा फेक कर 50- 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस ने तत्काल नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का भरोसा व्यवसायियों को दिलाया था. मगर 16 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने और पुनः दुकान की किवाड़ में पर्चा खोस कर रंगदारी की मांग की गई है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. व्यवसायियों ने मुखिया संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह से अपनी-अपनी दुकानें अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है. उन्होंने हैदरनगर रेलवे गुमटी के समक्ष सड़क को भी जाम कर दिया है. व्यवसायों की मांग अपराधियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की व्यवस्था करना शामिल है. थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा सड़क पर धरना पर बैठे व्यवसायियों से मिले. उन्होंने व्यवसायियों को कहा कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. मगर व्यवसायियों ने कहा कि उन्होंने 16 दिन समय दिया. गिरफ्तारी नहीं होने की वजह अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. उन्होंने पुनः पर्चा खोंस कर रंगदारी की मांग की है. व्यवसायियों ने कहा कि प्रशासन व्यवसायियों को सुरक्षा नहीं दे सकता है तो व्यवसायियों को गोली मार दें.

क्या है पूरा मामला

पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने व्यवसायी अनिल लाल व सुनील लाल की दुकान पर 20 सितंबर की सुबह आसमानी फायरिंग की थी और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए थे. अपराधियों ने दो व्यवसायी भाइयों के नाम 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग का पर्चा फेंक कर रंगदारी मांगी थी. घटना के बाद हैदरनगर थाना पुलिस ने एक अपराधी बिट्टू सिंह उर्फ सुधीर सिंह की पहचान कर ली थी. थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने दोनो व्यवसाई भाईयों से जानकारी लेने के बाद अन्य अपराधियों का भी सुराग लगाने की बात कही थी. अपराधकर्मी बिट्टू सिंह उर्फ सुधीर सिंह, ग्राम बिंदु बिगहा, हैदरनगर का निवासी है. इसके खिलाफ हैदरनगर कांड संख्या 14/22,  दिनांक 11/02/2022 धारा 307/34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. इस मामले में आरोप पत्र भी समर्पित किया गया है. अपराधियों की शिनाख्त कर धर पकड़ की कार्रवाई लगातार पुलिस कर रही है. उन्होंने भरोसा दिया था कि जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. मगर आज तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

एसडीपीओ ने कार्रवाई पर हुई देरी की दी सफाई

हुसैनाबाद के एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि पुलिस अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन लगा था. उन्होंने जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है.

क्या कहते हैं विधायक

विधायक कमलेश कुमार सिंह ने दूरभाष पर व्यवसायियों से बात की. उन्होंने पूरी जानकारी लेने के बाद पलामू के पुलिस कप्तान व एसडीपीओ हुसैनाबाद से बात की. उन्होंने व्यवसायियों को सुरक्षा मुहैया कराने और अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द करने की बात कही.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.