✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा में हंगामे के बाद अब राज्यपाल से हेमंत सरकार की बर्खास्तगी की मांग! भाजपा ने दोहराया द्वेष में काम कर रही सरकार   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 20, 2023,
Updated: 1:44 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन के अंदर जमकर भाजपा विधायकों ने आक्रोश दिखाया. सदन के अंदर और बाहर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए दिखे. इस दौरान अनुपूरक बजट पर चर्चा सदन में चल रही थी तभी भाजपा के तीन विधायक भानु प्रताप शाही,बिरंचि नारायण और जेपी पटेल वेल में आकर हंगामा करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष कई बार सभी विधायकों को अपने सीट पर जाने को कहा लेकिन विधायक आक्रोशित दिख रहे थे. जिसके बाद तीन विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया. इसके बाद भाजपा ने सदन के कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया और सभी राज्यपाल के पास पहुँच गए.प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी विधायक एक सुर में बोल रहे है कि सरकार तानाशाही कर रही है.

इस दौरान राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया है और आरोप सरकार पर लगाया है कि सीएम के निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष सदन को चला रहे है,सीधे आरोप विधानसभा अध्यक्ष पर लगाया है. राज्यपाल को ज्ञापन देकर भाजपा ने सरकार पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग किया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस सरकार के इशारे पर सड़क पर अपराधी गोली चला रहे है और सदन में सावल पूछने पर विधायकों को निलंबित कर बाहर का रास्ता दिखने का काम कर रहे है.युवाओं को अब तक छलने का काम इस सरकार ने किया है. राज्य में हर तरफ लूट और हत्या हो रही है. सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है,लेकिन सरकार का ध्यान सिर्फ पैसा कमाने में है.      

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सड़क पर युवा अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है. सरकार से सवाल पूछ रहे है कि उनकी मांग पर सरकार कब विचार करेगी. इस सवाल को सरकार तक विपक्ष के विधायक पहुंचाने का काम कर रहे है. लेकिन सत्ता के नशे चूर सत्ता पक्ष आवाज को दाबने के लिए विधायकों को निलंबित कर रही है. भाजपा इससे डरने वाली नहीं है फिर और आक्रामक तरीके से सरकार से सवाल पूछेंगे. उन्होंने कहा कि सदन में जब जनता के मुद्दे पर सवाल नहीं पूछा  जाएगा तो फिर सदन बुलाने का औचित्य क्या है.  

 

Tags:jharkhandjharkhand newsjharkhand bjpbjpbjp jharkhandbjp in jharkhandjharkhand bjp presidentjharkhand election resultsjharkhand politicsjharkhand electionjharkhand assembly electionsbihar jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand mukti morchajharkhand pollsbjp newsjharkhand assembly election 2019jharkhand electionsnews18 bihar jharkhandjharkhand election 2019jharkhand cm hemant sorenjharkhand bjp newsjharkhand cmjharkhand vidhan sabhazee bihar jharkhandbihar vidhan sabha winter session 2022jharkhand vidhansabhabihar assembly winter sessionjharkhand assembly winter sessionwinter session news biharwinter session of bihar assemblywinter sessionjharkhand winter sessionjharkhand winter session 2023jharkhand vidhanabha winter sessionwinter session of jharkhand assembly 2023

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.